श्राद्ध पक्ष में टीवी कंपनियां ले आईं बंपर सेल, मार्केट में जबरदस्त डिमांड, आखिर खरीद कौन रहा है?

Updated on 12-10-2023 03:02 PM
नई दिल्ली : क्रिकेट अगर भारत में एक रिलीजन है, तो वर्ल्ड कप (World Cup) इसका सबसे बड़ा त्योहार है। हालत यह है कि क्रिकेट लवर्स के उत्साह और उन्माद ने श्राद्ध पक्ष (shraddh) के दौरान खरीदारी नहीं करने के पारंपरिक रिवाज को भी पीछे छोड़ दिया है। जैसे-जैसे भारत-पाकिस्तान का मैच पास आता जा रहा है, टीवी की बिक्री (TV Sales), डिलीवरी और इंस्टॉलेशन नई ऊंचाइयों को छू रही है। विशेष रूप से बड़ी स्क्रीन वाली टीवी की डिमांड है। सैमसंग, शाओमी, सोनी, एलजी और पैनासोनिक जैसी कंपनियों ने श्राद्ध अवधि के दौरान अभूतपूर्व और बंपर बिक्री की जानकारी दी है। कंपनियां ऑर्डर्स को पूरा करने और तुरंस इंस्टॉलेशन जैसी डिमांड्स को पूरा करने में संघर्ष कर रही हैं।

समय से पहले स्टार्ट हुई फेस्टिव सेल

क्रिकेट फीवर का फायदा उठाने के लिए कई कंपनियों और ऑनलाइन रिटेलर्स ने इस साल तय समय से पहले ही फेस्टिव सेल स्टार्ट कर दी थी। अब उनको इसका भरपूर फायदा भी मिल रहा है। कंपनियों के पास बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की अच्छी-खासी डिमांड आ रही है।

भारत-पाकिस्तान मैच के चलते बढ़ी डिमांड


एलजी इंडिया में बिजनेस हेड (होम एंटरटेनमेंट) गिरीसन गोपी ने कहा, 'भारतीय टीम के शीर्ष दावेदार के रूप में उभरने के साथ, शनिवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए उत्साह की कोई सीमा नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि शुक्रवार और शनिवार की बिक्री धनतेरस के बराबर होगी, खासकर बड़ी स्क्रीन वाले टीवी के लिए।' गोपी कहते हैं, '55 इंच और उससे ऊपर के हमारे टीवी की बिक्री पिछले साल की समान श्राद्ध अवधि में बेचे गए टीवी से 2-2.5 गुना अधिक है।'

बड़ी स्क्रीन की भारी मांग

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वीपी मोहनदीप सिंह का कहना है कि बड़ी स्क्रीन के लिए 'अविश्वसनीय रूप से मजबूत' मांग के साथ फिर से 'सेलआउट' हुआ है। यह पिछले साल की समान अवधि में हमने जो बेचा था उसका लगभग 2.7 गुना है। यदि यह डिमांड आगामी त्योहारी अवधि के दौरान भी कायम रहती है, तो हमारा नवंबर के मध्य तक स्टॉक कम पड़ सकता है।'

घर पहुंचते ही इंस्टॉलेशन


कंपनियां यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रही हैं कि टीवी किसी उपभोक्ता के घर पहुंचते ही इंस्टॉल कर दिए जाएं। शाओमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुज शर्मा ने कहा, 'लोग उत्साहित हैं और तुरंत इंस्टॉलेशन की डिमांड करते हैं, क्योंकि वर्ल्ड कप चल रहा है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए हैं कि इंस्टॉलेशन उसी दिन हो जाए।' वहीं, पैनासोनिक मार्केटिंग इंडिया के एमडी फुमियासु फुजिमोरी का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लैटफॉर्म पर मांग मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा, 'यह वर्ल्ड कप इवेंट है। 55-इंच कैटेगरी में हमारे स्मार्ट एलईडी की मांग बहुत अधिक है और हमने बिक्री में 45% की वृद्धि देखी है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.