'ट्वाइलाइट' की हीरोइन क्रिस्टन स्टीवर्ट ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, 6 साल से Dylan Meyer को कर रही थीं डेट
Updated on
21-04-2025 02:05 PM
'ट्वाइलाइट' फिल्म की सीरीज से चर्चा बटोरने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को अपना जीवनसाथी बनाया है। वे करीब 6 साल से Dylan Meyer को डेट कर रही थीं। दोनों की वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। मालूम हो कि क्रिस्टन ने कई साल पहले बाइसेक्सुअल होने का ऐलान किया था।
Kristen Stewart और स्क्रीन राइटर डायलन मेयर ने आखिरकार एक-दूसरे के साथ शादी कर ली है। 'ट्वाइलाइट' स्टार ने लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के वचन लिए। क्रिस्टन ने तीन साल पहले डायलन के साथ सगाई की थी।
LA में घर पर की शादी
TMZ के अनुसार, 35 साल की क्रिस्टन स्टीवर्ट और 37 साल की डायलन मेयर ने ईस्टर संडे, 20 अप्रैल 2025 को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में शादी की। इस दौरान उनके करीबी लोग मौजूद रहे। पोर्टल ने शादी की फोटोज पब्लिश की हैं।
मिला मैरिज लाइसेंस
क्रिस्टन और डायलन ने मैरिज लाइसेंस मिलने के बाद शादी करने का फैसला किया। वेडिंग सेरेमनी के दौरान एक्ट्रेस एश्ले बेन्सन सहित दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उन्होंने एक-दूसरे को 'हां' बोला। हालांकि, उनकी टीम की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
2021 में की थी सगाई
जानकारी के मुताबिक, क्रिस्टन और डायलन की मुलाकात एक फिल्म पर काम करते समय हुई थी। अगस्त 2019 में उनके रोमांस की अफवाह उड़ी। फिर अक्टूबर 2019 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को जगजाहिर किया। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए 2021 में इन्होंने सगाई कर ली। क्रिस्टन ने ये भी बताया था कि डायलन ने उन्हें प्रपोज किया था।
2017 में बाइसेक्सुअल होने का किया था ऐलान
क्रिस्टन का जन्म 9 अप्रैल 1990 को यूएस में हुआ। अमेरिकन एक्ट्रेस ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। 12 साल की उम्र से ही वो ग्लैमर की दुनिया में काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें The Twilight Saga film series (2008–2012) से देश-दुनिया में पहचान मिली। भारत में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2017 में उन्होंने खुद को बाइसेक्सुअल घोषित किया था।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…