गोल्ड स्मगलिंग केस में ट्विस्ट, एक्ट्रेस रान्या राव संग शादी पर पति जतिन हुक्केरी ने किया बड़ा खुलासा
Updated on
18-03-2025 04:26 PM
गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जहां एक बार फिर से राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों पर मारपीट करने और भूखा रखने का आरोप लगाया, वहीं दावा किया है कि उन्हें इस केस में झूठा फंसाया जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस के बिजनसमैन पति जतिन हुक्केरी ने कोर्ट में गुहार लगाई है और गिरफ्तारी से छूट की मांग की है। उन्होंने अदालत में याचिका दायर करते एक नया खुलासा किया है। जतिन हुक्केरी ने बताया कि उनका और रान्या का रिश्ता नाम मात्र का है, क्योंकि शादी के अगले ही महीने से रान्या उनसे अलग रह रही हैं।
जतिन हुक्केरी की याचिका पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए हैं। हुक्केरी के वकील प्रभुलिंग नवदगी ने अदालत में यह कहते हुए गिरफ्तारी से छूट मांगी कि उनके मुवक्किल ने नवंबर में राव से शादी की थी। लेकिन दिसंबर से ही कुछ मुद्दों के कारण वो अनौपचारिक रूप से अलग हो गए हैं।
24 मार्च को होगी जतिन हुक्केरी की याचिका पर अगली सुनवाई
इस बीच, DRI के वकील मधु राव ने कहा कि वे अगले सोमवार को अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। उच्च न्यायालय ने जतिन हुक्केरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के पिछले आदेश को 24 मार्च, सोमवार की अगली सुनवाई तक बरकरार रखा है, जब डीआरआई इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी। इससे पहले हाई कोर्ट ने 11 मार्च को आदेश दिया था कि जतिन हुक्केरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए।
रान्या के पिता ने किया था दावा- शादी के बाद बेटी परिवार से दूर
जतिन हुक्केरी तब चर्चा में आए थे जब रान्या राव के पिता आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव ने दावा किया कि उनकी बेटी ने शादी के बाद से ही परिवार से दूरी बना ली है। रान्या के सौतेले पिता रामचंद्र राव कर्नाटक राज्य पुलिस में आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एक्ट्रेस की गिरफ्तारी के ठीक बाद उन्होंने बेटी से यह कहते हुए पल्ला झाड़ दिया था कि उनका एक्ट्रेस से कोई संबंध नहीं है।
रान्या ने जमानत के लिए सेशन कोर्ट में दी अर्जी
रान्या राव को 3 मार्च को दुबई से सोना तस्करी करते पकड़े जाने के बाद हिरासत में लिया गया। रान्या राव ने शनिवार को सत्र न्यायालय में जमानत के लिए नई याचिका दायर की, जबकि निचली अदालत ने याचिका खारिज कर दी थी। इस बीच, रान्या ने DRI के अतिरिक्त महानिदेशक को चिट्ठी लिखकर खुद को निर्दोष बताया है।
रान्या का दावा- थप्पड़ मारे, खाली पन्नों पर दस्तखत के लिए दबाव
रान्या राव ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, 'DRI के अफसर मुझसे खाली पन्नों पर दस्तखत करने का दबाव बना रहे थे। जब मैंने इनकार किया तो उन्होंने मुझे 10-15 थप्पड़ मारे। इसके बाद 50-60 टाइप किए गए पेज और 40 खाली पन्नों पर दबाव डालकर साइन करवाया गया।
कंपल्सरी लीव पर भेजे गए हैं DGP रामचंद्र राव
इस पूरे घटनाक्रम के बीच रान्या का सौतेले पिता DGP रामचंद्र राव को विभाग ने शनिवार को कंपल्सरी लीव पर भेज दिया है। उन्हें छुट्टी पर भेजे जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है। रान्या इस वक्त 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…