रिलॉन्च हुई ट्विटर ब्लू सर्विस:अब ब्लू के अलावा गोल्ड और ग्रे टिक भी, पहले से मिले ब्लू चेक मार्क हटाए जाएंगे

Updated on 13-12-2022 06:09 PM

ट्विटर ने अपना अपडेटेड अकाउंट वैरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। अब सभी वेरिफाइड अकाउंट को केवल ब्लू टिक नहीं मिलेगा बल्कि इनमें तीन कलर कैटेगरी बांटी गई है। कंपनियों को गोल्ड चेक, सरकार को ग्रे चेक और आम नागरिकों को ब्लू टिक मिलेगा। इसके अलावा सभी चेक एक्टिवेट होने से पहले मैन्युअली चेक किया जाएगा।

इससे पहले ट्विटर ने 9 नवंबर को चेक-मार्क बैज के साथ ट्विटर ब्लू लॉन्च किया गया था, लेकिन फेक अकाउंट की संख्या बढ़ने के कारण 2 दिन बाद ही सर्विस को होल्ड कर दिया गया था। नए ब्लू साइन अप बंद कर दिए गए थे। अभी इस सर्विस को अमेरिका समेत कुछ देशों में रिलॉन्च किया गया है। इसके लिए हर महीने 8 डॉलर चुकाने होंगे।

अगर इसे एपल के ऐप स्टोर पर खरीदते हैं तो यह 11 डॉलर प्रति माह पर उपलब्ध होगा। एपल स्टोर पर इसके महंगे होने का कारण एपल की ओर से लिया जाने वाला 30% टैक्स है। बीते दिनों एलन मस्क ने एपल के इस टैक्स के बारे में बताया था। भारत में जब ये सर्विस लॉन्च होगी तो इसके लिए 700 रुपए प्रति माह चुकाने पड़ सकते हैं।

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा?
8 डॉलर के इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को ट्विट एडिट करने, 1080p यानी HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने, रीडर मोड और एक ब्लू चेकमार्क मिलेगा। ब्लू चेकमार्क नंबर को भी वेरिफाई किया जाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि अकाउंट के रिव्यू की प्रोसेस क्या होगा। इसके अलावा रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायोरिटी मिलेगी। सामान्य यूजर्स से 50% कम ऐड दिखेंगे और नए फीचर्स में भी प्रायॉरिटी मिलेगी।

सब्सक्राइबर अपना हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो भी बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनके अकाउंट का फिर से रिव्यू होने तक अस्थायी रूप से ब्लू चेकमार्क हट जाएगा। ट्विटर ने ये भी बताया कि बिजनेसेज के ऑफिशियल लेबल को गोल्ड चेकमार्क से बदला जाएगा। वहीं सरकारी और मल्टीलेटरल अकाउंट के लिए ग्रे चेकमार्क होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.