ट्विटर ने 'Koo' का अकाउंट सस्पेंड किया:'Koo' के को-फाउंडर मस्क पर भड़के

Updated on 17-12-2022 05:52 PM

ट्विटर ने भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo का एक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर हैंडल @kooeminence, जिसे यूजर्स की क्वेरी के लिए स्थापित किया गया था, शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले ट्विटर ने न्यूयॉर्क टाइम्स, CNN और वॉशिंगटन पोस्ट सहित कई प्रमुख ग्लोबल जर्नलिस्ट के अकाउंट्स को सस्पेंड किया था।

कू के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, 'हमें पता नहीं है कि हैंडल क्यों सस्पेंड किया गया है। कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।' उन्होंने एक ट्वीट भी किया 'ट्विटर पर कू के एक हैंडल को बैन कर दिया गया है। किस लिए?! क्योंकि हम ट्विटर से कॉम्पिटिशन करते हैं? इसलिए? मास्टोडन भी आज ब्लॉक कर दिया गया। ये कैसी फ्री स्पीच और हम किस दुनिया में जी रहे हैं? यहां क्या हो रहा है @elonmusk?'

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट है 'कू'
पिछले महीने कंपनी के को फाउंडर मयंक बिद्वतका ने बताया था कि कू अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके यूजर्स की संख्या 5 करोड़ (50 मिलियन) के पार निकल गई है।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल कू ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। कू 10 भाषाओं में उपलब्ध है।

मार्च 2020 में कू हुआ था लॉन्च
कू को मार्च 2020 में देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था। कू को इसे बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है।

ट्विटर टॉप पर
दुनिया में ट्विटर के 22 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। अमेरिका में 7.6 करोड़ और भारत में इसके 2.3 करोड़ यूजर्स है। दुनियाभर में हर रोज करीब 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं। ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.