ट्विटर डिलीट करेगा 150 करोड़ अकाउंट:मस्क बोले- बिना इस्तेमाल वाले अकाउंट हटाकर स्पेस फ्री करेंगे

Updated on 10-12-2022 06:55 PM

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के करोड़ों इनएक्टिव अकाउंट्स को हटाने का ऐलान किया है। मस्क ने ट्वीट में लिखा, 'ट्विटर जल्द ही 1.5 बिलियन (150 करोड़) अकाउंट के नेम स्पेस को फ्री करना शुरू कर देगा'। ट्विटर के अपने अधिग्रहण के बाद से मस्क, कंपनी में कई बदलाव कर चुके हैं जिनमें से ये एक है।

स्पेस फ्री होगा, लेकिन यूजर बेस घटेगा
मस्क के इस फैसले से उन यूजर्स को फायदा होगा जो एक पर्टिकुलर यूजर नेम चाहते हैं लेकिन इसे ले नहीं पा रहे क्योंकि किसी ओर ने इसे पहले ही ले रखा है और वो उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा। मस्क के इस कदम से स्पेस तो फ्री हो जाएगा, लेकिन इससे ट्विटर का यूजर बेस भी कम होगा। हालांकि मस्क ने उस हिस्से पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

अब तक 2 बड़े बदलाव किए

कॉस्ट कटिंग के लिए करीब आधे एम्प्लॉइज को निकाल दिया है। छंटनी के बाद मस्क ने कहा था, ‘जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर (32.77 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।मस्क ने हाल ही में कुछ देशों में 8 डॉलर में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। अगर लोग इसे नहीं खरीदते हैं, तो वे अपना वेरिफाइड चेकमार्क खो देंगे। हालांकि फेक अकाउंट की संख्या बढ़ने के बाद इस सब्सक्रिप्शन को होल्ड कर दिया गया है।

सब्सक्रिप्शन मोड पर ले जाने की 3 वजहें

कंपनी को रोजाना 32 करोड़ का नुकसान हो रहा है। वो नए मॉडल से रेवेन्यू बढ़ाना चाहते हैं।मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। वो जल्द इसकी भरपाई करना चाहते हैं।ट्विटर पर भारी कर्ज है। वो इसे खत्म करने के लिए ऐडवर्टाइजर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.