उड़ गई ट्विटर की नीली चिड़िया और आ गया कुत्ता, एलन मस्क का अजीब पैंतरा, डॉगकॉइन में आई भारी तेजी

Updated on 04-04-2023 06:57 PM
नई दिल्ली : ट्विटर की नीली चिड़िया (Blue Bird of Twitter) अब उड़ गई है। इसकी जगह एक कुत्ते (Doge) ने ले ली है। ट्विटर पर दिख रहे नए लोगो (Twitter Logo) और एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट से तो ऐसा ही लगता है। सोमवार रात ट्विटर यूजर्स का सिर तब चकराने लगा, जब उन्होंने ट्विटर पर नीली चिड़िया के बजाय एक कुत्ते का लोगो देखा। देखते ही देखते ट्विटर पर यूजर्स के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर #DOGE टॉप ट्रेंड करने लगा। लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिख रहा है। काफी समय तक लोगो वही बना रहा तो यूजर्स को लगा कि कहीं मस्क ने सच में ट्विटर का लोगो तो नहीं बदल दिया है?

एलन मस्क ने खुद किया ट्वीट


देर रात जब एलन मस्क का ट्वीट आया तो समझ आया कि ट्विटर हैक नहीं हुआ है, बल्कि इसमें खुद ट्विटर के मालिक एलन मस्क का ही हाथ है। मस्क ने एक फोटो शेयर की, जिसमें एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था। और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में लाइसेंस था, जिस पर नीली चिड़िया की फोटो थी। कुत्ता कह रहा था कि यह पुरानी फोटो है। मस्क की इस पोस्ट से लगता है कि उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल दिया है। अब ट्विटर पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता दिखेगा। मस्क ने कुछ ऐसी ही पोस्ट सोमवार तड़के भी की थी।

डॉगकॉइन 20% उछला


ट्विटर द्वारा अपने वेबसाइट और मोबाइल ब्राउजर पर लोगो बदलने के बाद लोकप्रिय क्रिप्टो डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमत सिर्फ आधे घंटे में 20 फीसदी उछल गई। डॉगकॉइन को मेमेकॉइन भी कहा जाता है। एलन मस्क लंबे समय से डॉगकॉइन को प्रमोट करते रहे हैं। उनके ट्वीट्स ने इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत को काफी प्रभावित किया है।

फरवरी में भी दिए थे संकेत


फरवरी में एलन मस्क ने एक ट्वीट किया था। इस पोस्ट में एक डॉग सीईओ की कुर्सी पर बैठा हुआ था। इस डॉग का नाम फ्लोकी है। यह शीबा इनु नस्ल का कुत्ता है। मस्क ने पोस्ट में लिखा था कि ट्विटर का नया सीईओ कमाल का है। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि यह दूसरे लोगों की तुलना में काफी अच्छा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.