2 साल से जर्मनी में ढाई साल की अरिहा विदेश मंत्रालय बोला- हमने उसके साथ दिवाली मनाई

Updated on 30-12-2023 01:34 PM

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बर्लिन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बेबी अरिहा शाह के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी। इसके लिए उन्हें कॉन्सुलर एक्सेस दिया गया था। लगभग ढाई महीने की अरिहा शाह लगभग 2 साल से जर्मनी की कस्टडी में है।

अरिहा शाह के माता-पिता के मुताबिक उसके प्राइवेट पार्ट पर गलती से चोट लग गई थी। इसके बाद जर्मनी ने अरिहा को उनसे छीन लिया था। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- अरिहा का मामला हमारे लिए काफी अहम है। हम हर तरह से कोशिश कर रहे हैं कि अरिहा भारत और अपनी संस्कृति से जुड़ी रहे।

जर्मनी ने इलाज कराने गए माता-पिता को दोषी बनाया
जर्मनी के बर्लिन में एक भारतीय दंपति अपनी ही बेटी अरिहा को पाने के लिए लगभग 2 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। गुजराती मूल का ये परिवार बर्लिन में रहता है। अरिहा के पिता यहां वर्क वीसा पर आए थे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। मां धारा शाह के मुताबिक पहले उनका जीवन सामान्य था, लेकिन सितंबर 2021 के बाद पूरी तरह पलट गया।

उस समय अरिहा करीब 7 महीने की थी। उसकी दादी जर्मनी आई थीं और गलती से उनके द्वारा अरिहा के प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई। इसके बाद वे अरिहा को अस्पताल ले गए, यहां उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग गया। बच्ची को फोस्टर केयर में भेज दिया गया। फरवरी 2022 में बिना किसी आरोप के जांच बंद कर दी गई, लेकिन अरिहा को अभी तक माता-पिता के पास वापस नहीं भेजा।

मां का डर बेटी भारतीय रीति रिवाजों से दूर जा रही
बर्लिन चाइल्ड सर्विसेज ने बच्ची पर से माता-पिता का अधिकार खत्म करने का मामला दायर कर दिया। मां धारा ने कहा कि अरिहा अपने रीति-रिवाजों से भी दूर हो रही है। हम मीट नहीं खाते थे, लेकिन फोस्टर केयर में उसे ये सब खाना पड़ रहा है। जबकि, हम जैन समुदाय से हैं।

अरिहा के माता-पिता उसे लेकर भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्हें डर है कि उनकी बच्ची हमेशा के लिए उनसे दूर न हो जाए। क्योंकि नियम के मुताबिक, निश्चित समय तक बच्चे को फोस्टर केयर में रखने के बाद उसे असली मां-बाप के पास नहीं भेजा जाता।

कोर्ट ने कहा- ये नहीं मान सकते कि बच्ची को गलती से चोट लगी
लगभग 6 महीने पहले जर्मनी की पैंको कोर्ट में अरिहा शाह की कस्टडी को लेकर सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने 27 महीने के बच्ची आरिहा शाह की कस्टडी उनके भारतीय माता-पिता को सौंपने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने सुनवाई में ये मानने से इनकार कर दिया था कि अरिहा को मामूली दुर्घटना में चोट लगी थी।

जर्मनी की विदेश मंत्री ने कहा- मामला कोर्ट में लंबित, फैसले के बाद ही कुछ तय होगा
बच्ची के माता-पिता बीते एक साल से भारत के विदेश मंत्रालय से बात कर रहे हैं। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने की बात भी कही थी। जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा था कि वे इस मुद्दे की गंभीरता से वाकिफ हैं।

जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने कहा विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान कहा था कि बच्चे की भलाई प्राथमिकता है। एजेंसी बच्चे को तभी अपनी हिरासत में लेती है, जब बच्चा अपने घर में सुरक्षित नहीं है। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है। फैसले के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.