Sushant Singh Rajput की मौत के ढाई साल बाद फ्लैट को मिला किराएदार, अब इतनी है सिक्यॉरिटी और किराया

Updated on 05-01-2023 04:14 PM
सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 में मौत हो गई थी और तभी से उनका फ्लैट खाली पड़ा था। सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत के ढाई साल बाद से ही यह फ्लैट खाली पड़ा था। कोई भी इस फ्लैट में रहने आने के लिए तैयार नहीं था। जिसे भी यह पता चलता कि इसी फ्लैट में सुशांत ने सुसाइड किया था, वह अपने हाथ पीछे खींच लेता। लेकिन अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को नया किराएदार मिल गया है। एक रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने इसकी जानकारी दी है।
रफीक मर्चेंट ने करीब दो महीने पहले Sushant Singh Rajput के खाली पड़े फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और बताया था कि यह खाली पड़ा है और कोई किराएदार नहीं मिल रहा है। तब उन्होंने बताया था कि जिस किसी को भी इस फ्लैट की हिस्ट्री पता चलती है और यह सुनता है कि इसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी तो वह तुरंत आने से मना कर देता है।
'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, रफीक मर्चेंट ने बताया कि लोग सुशांत के इस फ्लैट को लेने से डरते हैं। लेकिन अब एक शख्स इस फ्लैट को लेने के लिए तैयार हो गया है। वह इसके लिए 5 लाख रुपये महीना रेंट पर ले रहा है। इसके अलावा उसे 30 लाख रुपये सिक्योरिटी जमा करवानी होगी, जोकि 6 महीने की डिपॉजिट मनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.