दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Updated on 04-09-2024 12:08 PM

गरियाबंद ।  जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी के कोडोहरदी मोड़ के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों मृतकों के सिर के चिथड़े उड़ गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक युवक धमतरी जिले के नगरी के निवासी थे। मृतकों की पहचान गजेंद्र ध्रुव और दयालु ध्रुव के रूप में हुई है। दोनों युवक तीजा पर्व के अवसर पर अपनी बहन के घर कोडोहरदी जा रहे थे। बहन को तीजा लेने के लिए घर से निकले गजेंद्र और दोस्त दयालु की जान इस हादसे में चली गई।


घटना के बारे में पता चलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन कौन सा था, क्योंकि वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.