5 हजार करोड़ दान करके महादानियों की लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं दो भाई सुधीर और समीर मेहता, जानिए कौन हैं ये

Updated on 01-04-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: अरबपति भाइयों सुधीर और समीर मेहता ने रविवार को अपने पिता और टोरेंट ग्रुप (Torrent Group) के संस्थापक की जन्म शताब्दी पर रविवार को कई सामाजिक कार्यों के लिए 5,000 करोड़ रुपये दान करने का संकल्प लिया है। इसी के साथ मेहता उन अरबपतियों की कैटेगरी में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है। फार्मास्युटिकल-टू-पावर उद्यम की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "यह योगदान टोरेंट समूह की कंपनियों के वैधानिक सीएसआर योगदान के अतिरिक्त होगा।" इस दान का प्रबंधन यूएनएम फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, पारिस्थितिकी और कला को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। मेहता परिवार अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा टोरेंट फार्मा से लेता है, जो 5 अरब डॉलर के ग्रुप की प्रमुख कंपनी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वे 1 अप्रैल से पांच साल तक यूएनएम फाउंडेशन को 5,000 करोड़ रुपये यानी करीब 600 मिलियन डॉलर का दान देना शुरू करेंगे। उनके पिता उत्तमभाई नाथलाल मेहता (यूएनएम) ने साल 1959 में ग्रुप की स्थापना की थी। इस वर्ष बजाज ऑटो ने दो और तीन पहिया वाहनों के निर्माण के लिए भारतीय सरकार से लाइसेंस हासिल किया था और जब भारत में दूरदर्शन का शुभारंभ हुआ था।

बता दें कि टोरेंट ग्रुप एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जो अहमदाबाद में स्थित है। इसकी स्थापना उत्तमभाई नाथलाल मेहता ने की थी। और अब इसे उनके बेटे, सुधीर और समीर मेहता द्वारा चलाया जाता है। समूह के मुख्य व्यवसाय गैस, फार्मास्यूटिकल्स और बिजली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.