दिव्यांगजनों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण

Updated on 14-05-2025 12:51 PM

बीजापुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला चिकित्सालय बीजापुर में 09 एवं 10 मई 2025 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

शिविर में कुल 74 दिव्यांग मरीजों की जांच और उपचार किया गया। विशेष रूप से श्रवण संबंधित समस्याओं से ग्रसित 47 बधिर मरीजों को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। मरीजों की जांच के लिए जिला नारायणपुर से आए डॉ. डीबी नाग (ईएनटी) विशेषज्ञ की सेवाएं ली गई जिन्होंने सफलतापूर्सवक सभी मरीजों की जांच की।

शिविर के सफल आयोजन में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देश के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन सह जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. रत्ना ठाकुर का सक्रिय सहयोग रहा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री कमलेश पटेल ऑडियोलॉजिस्ट सुश्री पूनम साहू और स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विशेष भूमिका निभाई। यह शिविर न केवल दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने में सहायक रहा बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी कदम भी सिद्ध हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.