दो दिन, चार राज्य और 50 प्रोजेक्ट, पीएम मोदी देंगे 50 हजार करोड़ की सौगात

Updated on 05-07-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। मोदी सरकार ने उससे पहले देश में 13 लाख करोड़ रुपये के करीब 900 प्रोजेक्ट्स शुरू करने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस हफ्ते शुक्रवार और शनिवार को चार राज्यों उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान में 50,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल ही में इन्फ्रास्ट्रक्चर मिनिस्ट्रीज ने मंत्रिमंडल के समक्ष के प्रजेंटेशन दी थी। इसके मुताबिक लोकसभा चुनावों से पहले देश में 13 लाख करोड़ रुपये की करीब 900 परियोजनाओं की शुरुआत की जा सकती है। यानी अगले आठ से नौ महीने के दौरान सरकार का जोर परियोजनाओं के उद्घाटन करने और आधारशिला रखने पर होगा। इसकी शुरुआत इसी हफ्ते हो रही है।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनावों से पहले सरकार का फोकस उस राज्यों में प्रोजेक्ट पूरा करने और नए प्रोजेक्ट्स की नींव रखने पर होगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। सोमवार को मोदी की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में इस बारे में एक प्रजेंटेशन दी गई। इसके मुताबिक अगले साल फरवरी-मार्च तक 7.6 लाख करोड़ रुपये की 560 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा जबकि 5.6 लाख करोड़ रुपये के करीब 350 प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी जाएगी। इनमें 60 से 65 सिग्नेचर प्रोजेक्ट हैं। ये ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें लागत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है या जो सामरिक महत्व के हैं। इनमें चिनाब ब्रिज, पंबन रेलवे ब्रिज, सोने ब्रिज, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का अंकलेश्वर-बड़ौदा स्ट्रेच और गोरखपुर-हरियाणा अणु विद्युत परियोजना शामिल है।

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे
प्रधानमंत्री मोदी इस हफ्ते अपने दो दिन की यात्रा में दो अहम प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसमें अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का एक नया सेक्शन शामिल है। यह सेक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को सोन नगर से जोड़ता है। सूत्रों का कहना है कि करीब 200 प्रोजेक्ट्स उद्घाटन के लिए तैयार हैं जबकि 200 और प्रोजेक्ट्स के 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि मोदी शुक्रवार को सबसे पहले रायपुर जाएंगे जहां वह कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें रायपुर-विशाखापटनम के बीच छह लेन के नेशनल हाइवे शामिल है।

रायपुर के बाद वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाएंगे और वहां गीता प्रेस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही वह तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की भी आधारशिला रखेंगे। पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे जहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इनमें एनएच-56 पर चार लेन का वाराणसी-जौनपुर सेक्शन, मणिकर्णिका घाट और हरीशचंद्र घाट का रेनोवेशन शामिल है। शनिवार को प्रधानमंत्री तेलंगाना के वारंगल जाएंगे जहां वह कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इनमें नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर भी शामिल है। इसके बाद वह राजस्थान के बीकानेर जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.