भोपाल में अगवा बच्ची को मिले दो दिन बीते:मेडिकल रिपोर्ट में अब भी कन्फ्यूजन, अब एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

Updated on 19-10-2025 11:47 AM

भोपाल के हबीबगंज इलाके में बुधवार देर रात एक युवक ने मंदिर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था। गुरुवार सुबह बच्ची को बरामद कर लिया गया था। बच्ची के मेडिकल में मारपीट की पुष्टि हुई थी, जेपी अस्पताल में हुए मेडिकल परीक्षण में यह साफ नहीं हो सका था कि बच्ची के साथ किसी प्रकार का दुष्कृत्य हुआ कि नहीं। मामले का एफएसएल की टीम से भी परीक्षण कराया था। इसकी रिपोर्ट मिलना शेष है। जिसके बाद तय होगा की आरोपी के खिलाफ पास्को की धाराओं में इजाफा हो कि नहीं।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह बच्ची को आईएसबीटी गोविंदपुरा से बरामद कर लिया गया था। अज्ञात आरोपी वहां सर्चिंग देखने के बाद बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। केस की जांच के लिए पुलिस की अलग-अलग पांच टीमें काम कर रही हैं।

परिजनों की मौजूदगी में कराया गया था मेडिकल परीक्षण

गुरुवार को लेबर रूम में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची का मेडिकल कराया गया था। उसे निमोनिया होने की भी पुष्टि हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया था। जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई और उसका इलाज जारी है।

आरोपी ने बच्ची के चेहरे और सिर पर भी मारपीट की थी। इसके निशान बच्ची के शरीर पर मिले थे। घबराई बच्ची फिलहाल गुमसुम है। बच्ची को आब्जर्वेशन में रखा गया है। काउंसलिंग के माध्यम से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बच्ची के साथ गलत काम तो नहीं किया गया है।

हालांकि, अब तक बच्ची के साथ गलत काम की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने बच्ची को अगवा करने के शक में एक युवक को हिरासत में लिया है। इसका हुलिया सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपी जैसा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

स्कूली छात्रा है मासूम बच्ची

पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वे स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। करीब सुबह साढ़े चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.