नगर निगम की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी दिन आज

Updated on 24-10-2025 02:38 PM

भोपाल। एक जनवरी 26 को 18 साल उम्र पूरी करने वाले मतदाता, नया नाम जुड़वाना, मृतकों के नाम कटवाना, पता बदलावाना, विधानसभा चेंज कराना सहित वोटर कार्ड से जुड़े सभी कामों के लिए 24 अक्टूबर तक वार्ड दफ्तरों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। मतदाता सुबह 10 से शाम 6 बजे तक इन मतदान केंद्रों पर पहुंचकर दस्तावेज पेश कर सकते हैं।

85 वार्डों में 17 लाख 90 हजार 905 वोटर

यहां बीएलओ मौके पर ही ऑनलाइन फीडिंग कर कार्रवाई शुरु करेंगे। आम लोग भी वार्ड दफ्तर जाकर नगर निगम की वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करा सकते हैं। भोपाल नगर निगम के 85 वार्डों में 17 लाख 90 हजार 905 वोटर हैं, जिसमें 9 लाख 18 हजार 527 पुरुष और 8 लाख 72 हजार 914 महिला सहित 164 अन्य मतदाता शामिल हैं ।

दावे-आपत्ति लेने का काम शुरु किया जाएगा

ऐसे मतदाता जिनकी उम्र एक जनवरी 2026 को 18 साल पूरी हो रही है, वह नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। बीएलओ को सभी वार्ड दफ्तरों में बैठने की हिदायत दी गई है, जहां जाकर आम लोग अपना नाम 24 अक्टूबर तक देख सकते हैं। इस प्रक्रिया में एसआइआर को लागू नहीं किया गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार को नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत क्षेत्र के नाम जुड़वाने का काम खत्म होने के बाद दावे-आपत्ति लेने का काम शुरु कर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.