बच्चों की शिक्षा में सहभागी बनने का अवसर पूजा समान है: रत्नेश अग्रवाल

Updated on 15-11-2025 04:49 PM

रायपुर। अच्छी शिक्षा व जियो और जीने दो भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों को चरितार्थ करते विनय मित्र मण्डल द्वारा विनय विद्या मंदिर का संचालन पचपेड़ी नाका में विगत 30 वर्षों से किया जा रहा है। पी पी वन से पांचवी तक बच्चों को राष्ट भाषा हिन्दी पाठ्यक्रम अनुसार अच्छी शिक्षा देना मुख्य उद्देश्य है। 
विनय मित्र मण्डल के संस्थापक महेन्द्र कोचर व पूर्व अध्यक्ष खेमराज बैद ने बताया कि बच्चों को प्रतिवर्ष न्यूनतम दर पर गणवेश, जूता मोजा दिया जाता है। साथ ही ठण्ड के मौसम आरम्भ होते ही बाल दिवस पर सभी बच्चों को रत्नेश अग्रवाल के सौजन्य से बेस्ट क्वलिटी के स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण समारोह में रत्नेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, बच्चों की शिक्षा में सहभागी बनने का सुअवसर ईश्वर की पूजा समान है। विनय मित्र मण्डल द्वारा पचपेड़ी नाका में जयपुर पैर के स्थायी वर्कशॉप का संचालन विगत 40 वर्षों से सतत किया जा रहा है। पैर कटे भाई बहनों का नाप लेकर कृत्रिम जयपुरिया पैर बनाकर निःशुल्क दिया जाता है । दिव्यांग व सहयोगी भाई बहनों के आवास व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था संस्था द्वारा रखी गई है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.