मंत्री का पीएसओ बनकर रचाई दो शादी, आरोपी गिरफ्तार

Updated on 29-03-2023 08:44 PM

बिलासपुर । बिलासपुर में मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पीएसओ बनकर एक शख्स ने दो महिलाओं से शादी कर ली। उसने अपने प्रेमजाल में पहले एक महिला टीचर को फंसाया और उससे शादी कर ली। उसके पैसे से मजे भी किए। फिर बैंककर्मी महिला को भी ऐसे ही प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद पहली पत्नी ने मामले में शिकायत की। तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

टीआई एसआर साहू ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को जानकारी मिली कि ग्राम भौंराकछार में एक युवक पुलिस की वर्दी में घूम रहा है। वह अपने आप को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पीएसओ बताकर लोगों को नौकरी लगाने का दावा कर रहा है और नशे का अवैध कारोबार करने के लिए उकसा रहा है।

खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और वर्दीधारी युवक को पकड़कर पूछताछ किया, तब वह पुलिसकर्मियों पर ही धौंस दिखाने लगा। उसने अपना नाम यज्ञ कुमार बताया था। फिर यज्ञ कुमार की आईडी पुलिस ने चेक की, तब पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से वर्दी, पुलिस बैच, बेल्ट, कैप, जूता, नकली पिस्टल, पुलिस की फर्जी आईडी कार्ड, VIP सुरक्षा कमांडेंट माना रायपुर का फर्जी सील, स्टाम्प पैड बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक जूनापारा चौकी के ग्राम भौंराकछार का रहने वाला है। उसकी वर्दी, टोपी व रुतबे को देखकर गांव वाले उसे पुलिसकर्मी समझते रहे। साल 2014 में उसने जशपुर की महिला टीचर को अपने झांसे में ले लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे शादी रचा ली। तब महिला भी उसे पुलिसकर्मी समझती रही। वह अपनी पत्नी की सैलरी से कार खरीदकर मौज करता रहा और लोगों को रुतबा दिखाते रहा।

आरोपी यज्ञ कुमार यादव की टीचर पत्नी को उसका फर्जीवाड़ा शादी के बाद समझ आ गया था। लेकिन, वह सब कुछ सहती रही और किसी को पति के फर्जी पुलिसकर्मी होने की जानकारी नहीं दी। इसके बाद आरोपी कोरबा में जमीन खरीदकर मकान बनाने की तैयारी में जुट गया।
करीब साल भर पहले आरोपी ने कोरबा की रहने वाली महिला बैंककर्मी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और आर्य समाज में उसके साथ शादी रचा ली। अब वह अपनी दो-दो पत्नी की सैलरी से मजे करने लगा। चूंकि, आरोपी ज्यादातर समय बाहर रहता था। इसकी वजह से वह दोनों पत्नियों को बराबर समय देता और उनके साथ अलग-अलग रहता था।

दरअसल, आरोपी की पहली पत्नी उसकी सारी हरकतों को बर्दाश्त कर रही थी। मगर जब उसे कुछ माह पहले यह पता चला कि आरोपी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाकर दूसरी महिला से भी शादी रचा ली है, तब उससे ये बर्दाश्त नहीं हुआ। महिला ने अपने पति की करतूतों की जानकारी पुलिस अफसरों को दी।

साथ ही बताया कि वह फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को झांसा देता है और नशे का अवैध कारोबार करने के लिए उकसाता है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.