शहीद दिवस पर कलेक्टोरेट में दो मिनट का मौन
Updated on
30-01-2024 04:51 PM
बेमेतरा। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नमन किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित ज़िला अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।