शहीदों की स्मृति में जिले भर में रखा गया दो मिनट का मौन

Updated on 30-01-2025 01:45 PM
एमसीबी। भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शहीद दिवस मनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग और भारत सरकार के गृह मंत्रालय के स्थायी निर्देशों के तहत, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में श्रद्धांजलि दी गई।

30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है। वही शहीद दिवस साल में दो बार मनाया जाता है, पहला 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। 23 मार्च को अमर शहीद दिवस मनाते हैं। इस दिन इन तीनों शहीदों की शहादत को याद किया जाता है। और दूसरा 30 जनवरी को यह दोनों दिन उन वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश की आजादी और समृद्धि में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस अवसर पर कलेक्टर न्यायालय सहित जनसम्पर्क विभाग, खनिज विभाग, निर्वाचन शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग, विपणन विभाग, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग, उद्योग विभाग, आबकारी विभाग, आदिम जाति विभाग, सांख्यिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत अन्य शासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा गया। सुबह 11 बजे पूरे जिले में दो मिनट के लिए सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों की गतिविधियाँ रोक दी गईं । इस दौरान मौन की शुरुआत और समाप्ति की सूचना सायरन के माध्यम से दी गई।

इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने शहीदों को नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनकी अप्रतिम सेवा और बलिदान को याद किया। शहीद दिवस के इस अवसर पर सभी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.