छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, महिला कमांडर सहित दो ढेर

Updated on 24-12-2022 05:28 PM

 बीजापुर. मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया के टेकामेटा इलाके में हुई है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त आपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ चल रही है। महाराष्ट्र की सी- 60 कमांडो और बीजापुर के DRG की टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाया था। बताया जा रहा है कि अब भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों के शव के साथ आटोमेटिक राइफल बरामद किया गया है। फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कहां हुई मुठभेड़: 21 दिसंबर की रात डीआरजी बीजापुर और महाराष्ट्र C-60 की संयुक्त टीम नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र में थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत टेकमेटा, बड़े काकलेर, छोटेकाकलेर एरिया में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी अभियान के दौरान 23 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत टेकमेटा के जंगल पहाड़ों में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.

बताया गया कि गढ़चिरौली के अहेरी तहसील के दामरंचा जंगल क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर महाराष्ट्र पुलिस और बीजापुर पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है. जिला पुलिस अधिक्षक निलोत्पल ने बताया कि ऑपरेशन में महिला समेत दो नक्सलियों को मार गिराया गया है. घटनास्थल पर सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है. कुछ नक्सली मारे जाने की संभावना पुलिस बल ने जताई है.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कसा जा रहा है शिकंजा

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और मुठभेड़ में मारा जा रहा है. सरकार ने नक्सलियों को लेकर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही नक्सलियों पर तेजी से शिकंजा भी कसा जा रहा है. डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के टेकलगुड़ा में हुए नक्सली हमले के केस में NIA ने चार्जशीट पेश कर दी है. इसमें 23 खूंखार नक्सलियों के नाम हैं. इसमें 1 नक्सली आंध्र प्रदेश, 5 तेलंगाना, 17 छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले के हैं.

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नक्सलियों पर लाखों रुपये का इनाम भी घोषित है. मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 22 जवानों की शहादत हुई थी, जबकि 35 से ज्यादा जवान घायल हुए थे. नक्सलियों ने TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफ ऑफेंसिव कैम्पेन) के दौरान वारदात को अंजाम दिया था. 21 दिसंबर को NIA ने जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.