रातापानी टाइगर रिजर्व के लिए दो नए गेट मिलेंगे:घोड़ापछाड़ और करमई से पर्यटकों को मिलेगी एंट्री; देलावाड़ी, भिंडीधाट और झिरी पहले से

Updated on 28-11-2025 02:16 PM

रातापानी टाइगर रिज़र्व में अब भोपाल के करमई और घोड़ापछाड़ से दो नए सफारी गेट खोले जा रहे हैं। वन विभाग ने 2 दिसंबर से इन दोनों गेटों को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इन नए गेटों के खुलने से बाघों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में एंट्री मिलेगी और पर्यटकों को बाघ दिखने की संभावना बढ़ जाएगी।

यह व्यवस्था इसलिए तय की जा रही है क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों में टाइगर मूवमेंट पिछले सालों में अधिक पाया गया है।

वन विभाग को यहां लगातार बाघ, तेंदुआ और भालू की मूवमेंट, कैमरा ट्रैप रिकॉर्ड और पगमार्क के साक्ष्य मिलते रहे हैं। करमई और घोड़ापछाड़ का इलाका अब तक बंद होने के कारण कम मानव गतिविधि वाला रहा है। इससे यहां वन्यजीवों की उपस्थिति सघन पाई जाती है।

नए गेट खुलने से बदलेंगे सफारी रूट

वन अफसरों के अनुसार रातापानी टाइगर रिजर्व में पहले से तीन गेट देलावाड़ी, भिंडी घाट और झिरी हैं और अब दो नए गेट और जुड़ जाएंगे। करमई गेट के आस-पास बाघों के स्थायी क्षेत्र (टेरिटरी) है।

वहीं घोड़ा पछाड़ के पास का जंगल घना, शांत और बड़े वन्यजीवों की आवाजाही वाला है। नए गेट से सफारी का दायरा बढ़कर पहले से लगभग दोगुना हो जाएगा।

भोपाल से रातापानी के गेट्स की दूरी

न्यू मार्केट (भोपाल) से सफारी के पांचों गेटों की अनुमानित दूरी- देलावाड़ी गेट 49 किमी, भिंडी गेट 26 किमी, झिरी गेट 49 किमी, नया करमई गेट 45–50 किमी तथा घोड़ा पछाड़ गेट 60 किमी होगी। इससे लोग अपनी सुविधा के हिसाब से आ-जा सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.