चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 53 लापता, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Updated on 23-02-2023 07:08 PM
बीजिंग: चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार को एक खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई और 53 लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल्क्सा लीग में खदान के धंसने से मलबे के नीचे लोग दब गए। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटे हैं। सरकारी अखबार 'चाइना डेली' ने अल्क्सा लीग में आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खदान के नीचे 50 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। प्रचार ब्यूरो के मुताबिक आठ लोगों को निकाला गया जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
बचाव अभियान में जुटी आठ टीमें
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, 334 बचावकर्मियों के साथ आठ टीम बचाव अभियान में जुटी हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए आस-पास के क्षेत्रों से बचाव कर्मियों को भेजा गया है। इनर मंगोलिया चीन में कोयले और अन्य खनिजों के खनन के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है। लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय एजेंसियों के अलावा सेना की मदद लेने की भी तैयारी की जा रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए आस-पास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। ऐसी आशंका है कि अगर खान में फंसे लोगों को जल्द बाहर नहीं निकाला गया तो मृतकों की संख्या काफी बढ़ सकती है। खान में ऑक्सीजन की कमी सबसे बड़ी समस्या है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.