गिरते बाजार में अडानी ग्रुप के दो शेयरों में तेजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक भी चढ़ा

Updated on 15-02-2023 06:38 PM
मुंबई: निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 Index) बुधवार को 17,896.6 पर खुला जबकि पिछले सत्र में यह 17,929.85 अंक पर बंद हुआ था। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के कारण इसमें गिरावट आई। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका में महंगाई में कमी आई है लेकिन फेडरल रिजर्व नीतिगत दरों में और इजाफा कर सकता है। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.57%, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.46% और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.03% गिरावट आई है। वैश्विक संकेतों के कारण एशियाई मार्केट्स में भी आज गिरावट देखने को मिली। सुबह 11.00 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 12.2 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 17,917.65 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
दूसरी ओर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सेज फ्रंटलाइन इंडेक्सेज से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) में 0.31% तेजी आई है जबकि निफ्टी स्मॉल-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Small-Cap 100 index) में 0.1 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 14 फरवरी के डेटा के मुताबिक एफआईआई और डीआईआई नेट बायर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,305.3 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 204.79 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। यह रही उन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट के दौर से गुजर रहे हैं...


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.