एक पलंग पर सो रही थी दो सगी बहनें, बिस्तर में घुस आया जहरीला सांप, फिर जो हुआ सोच नहीं सकते

Updated on 29-09-2024 11:51 AM
ग्वालियर: ग्वालियर के एक छात्रावास में सोते समय दो सगी बहनों को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे बड़ी बहन की मौत हो गई और छोटी बहन आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना घाटीगांव स्थित शासकीय नेता जी सुभाष चंद्र बोस कन्या छात्रावास की है।

घटना ग्वालियर देहात के आरोन क्षेत्र के सेकर गांव की है। कल्याण जाटव उर्फ कल्लू जाटव की दो बेटियां 12 वर्षीय पल्लवी और 10 वर्षीय अनु इसी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती थीं। पल्लवी सातवीं कक्षा में और अनु छठवीं कक्षा में थीं।

पलंग पर सो रही थीं बच्चियां


दोनों बहनें घटना के दौरान एक ही पलंग पर सो रही थीं। तभी वहां एक जहरीला सांप आ गया। दोनों बहनों को उस जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से दोनों बहनें उठ गईं और चिल्लाने लगीं। देखते ही देखते छात्रावास में हल्ला मच गया। वहां मौजूद एक महिला वार्डन ने आसपास के लोगों की मदद से सांप को मार गिराया।

एक ने हारी जिंदगी की जंग


इसके बाद दोनों बहनों को तुरंत जयारोग्य अस्पताल लाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बड़ी बहन पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटी अनु की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

घटना के वक्त एक वार्डन थी गायब


मृतक पल्लवी के परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्रावास में दो वार्डन की नियुक्ति है, लेकिन घटना के समय केवल एक ही वार्डन मौजूद थी।

छात्रावास की सुरक्षा पर सवाल


परिजनों ने छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रावास में छात्राओं को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक से नहीं है। परिवार ने छात्रावास में सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई।

अनुपस्थित रहने वाली वार्डन के खिलाफ होगी कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पल्लवी का पोस्टमॉर्टम एसडीएम की देखरेख में कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि छात्रावास में दूसरी वार्डन के अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.