बीमा के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले दो ठग यूपी से गिरफ्तार

Updated on 17-06-2025 02:06 PM

बस्तर। छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने बीमा के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। ठगों ने बस्तर के एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने सोमवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर आनंदराव देशमुख से ठगों ने खुद को एक फर्जी बीमा कंपनी IRDR का अधिकारी बताकर संपर्क किया। उन्होंने बंद पड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ दिलवाने के नाम पर अलग-अलग चरणों में 20 लाख रुपये आनंदराव से वसूल लिए।

कुछ समय तक कोई लाभ नहीं मिलने पर आनंदराव देशमुख को जब धोखाधड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने तत्काल बस्तर पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराया। ठगी की गंभीरता को देखते हुए एसपी बस्तर सलभ सिन्हा के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने मामले की गहराई से जांच शुरू की। जांच के दौरान बस्तर पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों का लोकेशन उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र में ट्रेस किया। इसके बाद टीम ने नोएडा में तीन दिनों तक लगातार कैंप कर आरोपियों की तलाश की और आखिरकार दो आरोपियों – लवकुश और राहुल कुमार को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने ठगों के पास से 7 मोबाइल फोन, कई बैंक ATM कार्ड, ठगी में प्रयुक्त दस्तावेज और अन्य तकनीकी सामग्री जब्त की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने और किन-किन राज्यों या लोगों को अपना शिकार बनाया है।

एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर द्वारा समय रहते रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और पुलिस की तत्परता से ठगों को समय रहते दबोच लिया गया, जिससे और कई लोगों के साथ संभावित ठगी की घटनाएं टल गईं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था से बीमा, निवेश या इनाम जैसे झांसे में आकर पैसे का लेन-देन न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अब ठग गिरोह के अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित ठग गिरोह हो सकता है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में बीमा और निवेश के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को ठगी के बढ़ते मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है और इससे अन्य जिलों में भी ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.