दो वंदे भारत एक्सप्रेस व जनशताब्दी के विस्टाडोम कोच में कम होगा 25 प्रतिशत तक किराया

Updated on 10-07-2023 12:29 PM

भोपाल। भोपाल से इंदौर व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) से जबलपुर के बीच चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस व जनशताब्दी एक्सप्रेस के विस्टाडोम कोच का किराया एक महीने बाद 25 प्रतिशत तक कम होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन ट्रेनों में एसी चेयर कार की 478 व एग्जीक्यूटिव श्रेणी की 52 बर्थ में से रोज 30 से 35 प्रतिशत पर ही यात्री सफर कर रहे हैं। बाकी की बर्थ खाली रह रही है। यह क्रम एक महीने तक चला तो किराया कम होना तय है लेकिन आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया नहीं होगा क्योंकि इस ट्रेन को ऐनवक्त पर अच्छे खासे यात्री मिल रहे हैं। हालांकि अगले एक महीने में इन तीन ट्रेनों को उक्त श्रेणी में 50 प्रतिशत से अधिक यात्री मिलने लगे तो फिर किराया कम नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने शनिवार को घोषणा की है कि जिन ट्रेनों के एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में

अगले एक महीने तक लगातार 50 प्रतिशत तक या उससे कम बर्थ बुक हुई तो ऐसी स्थिति में मूल किराये में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी। भोपाल रेल मंडल समेत पश्चिम मध्य रेलवे से चलने वाली ऐसी ट्रेनों के किराये में कटौती का निर्णय जीएम सुधीर कुमार गुप्ता करेंगे।

आरकेएमपी से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में खाली बर्थ की स्थिति

जुलाई-----सीसी---ईसी

10-----356---28

25-----367---116

31 -----404---41

जबलपुर जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में खाली बर्थ की स्थिति

जुलाई-----2सी---सीसी---विस्टाडोम कोच

10-----1091 ---159---36

25-----1285---213---35

31 -----1286--213--36

भोपाल से इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में खाली बर्थ की स्थिति

जुलाई-----सीसी---ईसी

10-----374--40

25-----400--38

30 -----404--41

आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में खाली बर्थ की स्थिति

जुलाई-----सीसी---ईसी

10-----494---47

25-----717---48

31 -----716---45

नोट:- वंदे भारत एक्सप्रेस में बुकिंग की स्थिति रविवार रात 9.30 बजे की है। इन ट्रेनों के सीसी श्रेणी में 478 व ईसी श्रेणी में कुल 52 बर्थ होती है।

आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची

आरकेएमपी से किराया- सीसी श्रेणी- ईसी श्रेणी

नर्मदापुरम- 425- 810

इटारसी- 650- 1070

पिपरिया- 745- 1265

नरसिंहपुर- 910- 1600

जबलपुर- 1055- 1880

भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

भोपाल से किराया- सीसी श्रेणी- ईसी श्रेणीउज्जैन- 795- 1370

इंदौर- 910- 1600

नोट:- उक्त किराया में खानपान शुल्क जुड़ा है। यह सुविधा नहीं लेने पर किराये में 200 से 300 रुपये तक की कमी होती है।

इनका कहना है

भोपाल रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों को उक्त श्रेणी में मिलने वाले यात्री संख्या की अगले एक महीने तक समीक्षा करेंगे, उसके आधार पर जोन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। तब वरिष्ठ स्तर से किराये को लेकर निर्णय होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.