वर्ड पावर चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के दो विजेता करेंगे प्रतिनिधित्व

Updated on 19-04-2023 10:43 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए वर्ड पावर चैंपियनशिप राज्य फाइनल का आयोजन 11 अप्रैल को न्यू सर्किट हाउस में किया गया।

कक्षा-चौथी की राज्य वर्ड पावर चैंपियनशिप के विजेता शासकीय प्राथमिक शाला, जिला-रायगढ़ की कुमारी नंदिनी चौहान, कक्षा-5 वीं की विजेता जिला-धमतरी के मयंक कुमार निषाद और उपविजेता उपासना साहू, कक्षा-4, जिला-रायपुर एवं गरिमा साहू, कक्षा-5वीं, जिला-दुर्ग रहे। प्रतियोगिता के शीर्ष दो विजेताओं को मुंबई में 28 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के संचालक राजेश सिंह राणा ने कार्यक्रम में कहा की ‘वर्ड पावर चैंपियनशिप‘ एक सराहनीय पहल है जो

छात्रों की झिझक दूर कर अंग्रेजी भाषा कौशल को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करता है।

छत्तीसगढ़ में राज्य फाइनल वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता काफी रोमांचक एवं आनंददायी रही। शासकीय विद्यालयों के छात्रों ने अपने अंग्रेजी वर्ड पावर से सभी को अचंभित किया।

इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल अंग्रेजी भाषा के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ाती है बल्कि छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने लीपफॉरवर्ड संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की 28 अप्रैल 2023 को मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में  छात्रों के प्रदर्शन देखने हेतु तत्पर हैं।

राज्य फाइनल का आयोजन लीपफॉरवर्ड, मुंबई स्थित एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठन द्वारा निहार शांति पाठशाला फनवाला (एनएसपीएफ) और एससीईआरटी, छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया गया।

वर्ड पावर चैंपियनशिप एक वार्षिक कार्यक्रम है जो उन छात्रों एवं शिक्षकों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है जिन्होंने स्मंचथ्वतॅवतक के अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में सभी जिलों से कक्षा और चौथी और पांचवी के 34,071 बच्चों ने पंजीकरण कराया था।

वर्ड पावर चैंपियनशिप हिन्दी माध्यम विद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।

वर्ड पावर चैंपियनशिप मंच पर इन विद्यार्थियों अपना असाधारण अंग्रेजी भाषा कौशल का प्रदर्शन किया। राज्य फाइनल में क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर के राउंड के बाद, 9 बच्चे इवेंट के स्टेट फिनाले में पहुंचे।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कक्षा चौथी और पांचवीं दोनों कक्षाओं हेतु पृथक-पृथक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कक्षा चौथी में  शब्द के स्पेलिंग एवं रीडिंग एवं कक्षा पाँच स्पेलिंग, रीडिंग एवं मीनिंग से संबन्धित प्रश्न सम्मिलित थे।

राज्य फाइनल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को एक सैमसंग टैबलेट, साइकिल और स्कूल किट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही उनके स्कूलों को टॉवर स्पीकर और स्पोर्ट्स किट से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उन शिक्षकों को भी प्रोत्साहान स्वरूप पुरस्कार दिया जिन्होंने इन छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।

इसी प्रकार उपविजेता छात्रों को साइकिल एवं स्कूल किट से पुरस्कृत किया गया तथा उनके विद्यालयों को खेल किट भेंट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.