क्रशर संचालक ने 2 युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल चोरी का शक

Updated on 07-11-2025 10:59 AM
सरगुजा/बलरामपुर, बलरामपुर जिले के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों ने पेट्रोल-डीजल चोरी के शक में दो युवकों के कपड़े उतरवाए और एक युवक के हाथ पैर बांध कर उसे लातें मारी। क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है। जिस युवक को बांध कर पीटा गया, वह क्रशर प्लांट में पोकलेन मशीन का ऑपरेटर है।

मामला बलरामपुर जिले के बरियो चौकी क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में पाइप और रस्सी के सहारे बंधा हुआ दिख रहा है। युवक को जमीन पर गिराकर कुछ लोगों ने जूते और लात से उसकी पिटाई की।

दूसरे युवक के भी कपड़े उतरवाए

बताया जा रहा है पीड़ितों को आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने घेरकर रखा था। वे पेट्रोल-डीजल चोरी को लेकर पूछताछ कर रहे थे और मारपीट भी की। क्रशर संचालक और साथी युवक को कमरे में बंद कर पीटा।

कमरे में एक अन्य युवक के कपड़े उतरवाए। अर्धनग्न अवस्था में उससे पूछताछ की गई।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बरियो चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस युवक को पीटा गया है, उसकी शिनाख्त कर ली गई है।

बघिमा के रहने वाले विनोद सारथी से फोन पर पूछताछ की गई, लेकिन मारपीट करने वालों के डर के कारण वह शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल, युवक को पुलिस चौकी में बुलाया गया है।

मामले की जांच कर रही है पुलिस- ASP

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम भेलाई खुर्द के जिस क्रशर प्लांट में हुआ, उसका संचालन अंबिकापुर के कुंडला सिटी के रहने वाले दीपक अग्रवाल करते हैं। मारपीट में दीपक अग्रवाल और उसके साथी भी शामिल हैं।

बलरामपुर ASP विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.