यूएई का 'गुलाम' पाकिस्तान! कुछ घंटों के लिए इस्लामाबाद आएंगे यूएई प्रेसिडेंट, स्कूल-कॉलेज से लेकर ऑफिस सब बंद

Updated on 29-01-2023 06:22 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रशासन ने 30 जनवरी यानी सोमवार को छुट्टी की घोषणा की है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इरफान नवाज मेमन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस्लामाबाद में सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान और ऑफिस बंद रहेंगे। सूत्रों के हवाले से खबरों में कहा गया है कि यह छुट्टी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बुलावे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के इस्लामाबाद का दौरा करने के कारण घोषित की गई है।
यूएई के राष्ट्रपति इस हफ्ते की शुरुआत में एक निजी दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे थे। इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ होंगे। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'यूएई के राष्ट्रपति को स्टेट गेस्ट का प्रोटोकॉल दिया जाएगा। उन्हें नूर खान एयरबेस पर बंदूक की सलामी और पीएम हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।' सोशल मीडिया पर इस आदेश को लेकर पाकिस्तान की आलोचना हो रही है।

'अपने ही मुल्क को नीचा दिखाने का तरीका'

पाकिस्तानी पत्रकार सैयद तलत हुसैन ने सरकारी आदेश को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'एक न्यूक्लियर स्टेट की राजधानी में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी ऑफिस और काम से संबंधित ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात के एक 'गणमान्य' व्यक्ति यहां आधा दिन बिताएंगे। यह अपने देश को अपमानित करने के टॉप-5 तरीकों में से एक है। और फिर वे नेशनल ऑनर पर लेक्चर देते हैं।'

'उधार मांगने वालों का नहीं होता नेशनल ऑनर'

पत्रकार नाइला इनायत ने लिखा, 'जब 'न्यूक्लियर स्टेट' उसी संयुक्त अरब अमीरात के गणमान्य व्यक्ति से उधार मांगेगा तो कोई 'नेशनल ऑनर' नहीं होगा।' कुछ हफ्तों पहले खुद शहबाज शरीफ ने कर्ज मांगने को लेकर खेद जताया था। उन्होंने कहा कि मित्र देशों से कर्ज मांगते वक्त उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। शरीफ ने कहा कि उधार मांगना मुल्क के आर्थिक संकट का कोई समाधान नहीं है क्योंकि कर्ज को लौटाना भी पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.