उद्धव बोले- बांग्लादेश में जनता की अदालत का फैसला हुआ:मोदी-शाह को वहां जाना चाहिए

Updated on 07-08-2024 05:00 PM

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने बुधवार (7 अगस्त) को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनता की अदालत सबसे बड़ी है। बांग्लादेश में जनता की अदालत का फैसला हुआ है। वहां की घटना ने पूरी दुनिया को मैसेज दिया है कि जनता सबसे ऊपर है। सरकार को लोगों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

उद्धव ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कदम उठाना चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। भारत ने ही बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध रोक सकते हैं। फिर मोदी को बांग्लादेश में भी हिंसा रोकनी चाहिए। भले ही मोदी मणिपुर नहीं जा सकें, लेकिन उन्हें और अमित शाह को बांग्लादेश जाना चाहिए।

उद्धव ने आगे कहा कि हमें देखना होगा कि दूसरे देशों में क्या हो रहा है। बांग्लादेश से पहले इजराइल और श्रीलंका में भी इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन देखा गया था। आरक्षण के मुद्दे पर भारत में बांग्लादेश जैसे हालात ना हो, इसके लिए सरकार को संसद में बातचीत करनी चाहिए।

खुर्शीद बोले- बांग्लादेश जैसी हिंसा भारत में भी हो सकती है
इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार (6 अगस्त) को कहा था कि बांग्लादेश में जो हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, वह भारत में भी हो सकता है। खुर्शीद ने एक किताब की लॉन्चिंग के दौरान ये बयान दिया। इस कार्यक्रम में शशि थरूर भी मौजूद थे।

भाजपा ने खुर्शीद के इस बयान की आलोचना की। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खुर्शीद की टिप्पणी को अराजकतावादी करार दिया। रूडी ने कहा, "खुर्शीद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य होकर भी ऐसे अराजकतावादी बयान दे रहे है। यह एक तरह का देशद्रोह है।"

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि खुर्शीद ने बांग्लादेश में अशांति एक गंभीर मुद्दा है। कांग्रेस भारत में भी पड़ोसी देशों जैसी स्थिति देखना चाहती है। कांग्रेस पार्टी की सोच क्या है? राहुल गांधी कहते थे इस देश में आगजनी और दंगे होंगे, पीएम पर हमले होंगे, ऐसा क्यों कह रहे थे?

खुर्शीद बोले- जो भी कहता हूं, पब्लिकली कहता हूं
खुर्शीद ने बुधवार (7 अगस्त) को कहा कि मैं जो भी कहता हूं, पब्लिक में कहता हूं। प्राइवेट में नहीं। शशि थरूर से जब मीडिया ने खुर्शीद के बयान पर जवाब मांगा तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। थरूर ने कहा कि खुर्शीद का क्या मतलब था, इसका ठीक-ठीक जवाब वही दे सकते हैं। दूसरों की टिप्पणियों पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.