UFO ने 10 अमेरिकी परमाणु हथियारों को किया था डिएक्टिवेट? 56 साल बाद शुरू हुई सरकारी जांच

Updated on 24-02-2023 07:05 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में एक मिलिट्री बेस के ऊपर यूएफओ दिखने की 56 साल पुरानी घटना की दोबारा जांच की जा रही है। तब ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने दावा किया था कि यूएफओ ने उनके 10 परमाणु हथियारों को डिएक्टिवेट कर दिया था। अमेरिकी सरकार की ऑल-डोमेन अनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (AARO) को अमेरिकी वायु सेना के दो पूर्व अधिकारियों को करीबी मुठभेड़ों का लेखा-जोखा दिया है। ये दोनों पूर्व अधिकारी अमेरिकी सैन्य ठिकानों के पास कथित तौर पर यूएफओ देखे जाने की जांच का हिस्सा हैं। अमेरिकी वायु सेना के पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च ऑफिसर रॉबर्ट सालास ने गवाही दी है कि वह 24 मार्च, 1967 को मोंटाना में माल्मस्ट्रॉम वायु सेना के अड्डे पर ड्यूटी पर थे, जब एक नारंगी डिस्क के आकार का यूएफओ बेस की गेट के सामने दिखाई दिया।

UFO ने 10 परमाणु हथियारों को किया था डिएक्टिवेट


रॉबर्ट सालास ने दावा किया कि सुरक्षा की घंटी बजने के कुछ सेकेंड के बाद उस बेस पर मौजूद सभी 10 परमाणु मिसाइलें ऑफलाइन हो गई थीं। उन्होंने जांचकर्ताओं को बताया कि इस घटना के तुरंत बाद परमाणु हथियार अनलॉन्चेबल थे। उन्हें ठीक करने और फिर से हमला करने योग्य बनाने में कई घंटे लग गए थे। हालांकि, इस घटना को लेकर अमेरिकी सेना ने एक जांच शुरू की थी और उसकी रिपोर्ट भी फाइल हुई थी, लेकिन मिसाइलों के बंद होने के लिए कभी कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला।

तब जांच को अमेरिकी वायु सेना ने दबा दिया था


उस समय सालास और उनके सहयोगियों से वायु सेना के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ऑफिस के एजेंटों ने पूछताछ की थी। उनसे इस मामले को किसी और के साथ साझा न करने को लेकर बॉन्ड पर हस्ताक्षर भी करवाए गए थे। लेकिन, जांचकर्ताओं ने 1940 के दशक में सैन्य कर्मियों द्वारा 510 यूएफओ देखे जाने की अमेरिकी सरकार की चल रही जांच के हिस्से के रूप में सबूत देने के लिए सालास से संपर्क किया। सालास अब 82 वर्ष के हैं। उन्होंने कहा कि दशकों बाद इस जांच को लेकर काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि तब मेरे बयान को या तो नजरअंदाज कर दिया गया था या सरकार ने उसे दबा दिया था।

चश्मदीद बोले- हम दुनिया को सच्चाई बताना चाहते हैं


उन्होंने कहा कि मैं 50 से अधिक वर्षों से एक सरकारी एजेंसी को अपनी कहानी बताना चाहता था। मेरे लिए यह बातचीत एक बड़ी राहत बनी है।वे बड़े उदार थे। उन्होंने ध्यान से सुना। मैंने उन्हें माल्मस्ट्रॉम की घटनाओं पर एक पूरी रिपोर्ट दी। मैं जितना कह रहा था उससे कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि वे एक ईमानदार प्रयास करने की कोशिश कर रहे हैं। एक ईमेल में जांचकर्ताओं ने सालास को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि आप जैसे देशभक्तों के सामूहिक योगदान और सरकारी हित और निवेश का मौजूदा स्तर उन सवालों के जवाब देगा जो हमारे देश के नागरिक इतने लंबे समय से मांग रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.