दूसरी बार लगा जुर्माना
यह दूसरी बार है जब सुनक को सरकार में रहने के दौरान कोई पेनल्टी नोटिस मिला है। पिछले अप्रैल में, जून 2020 में डाउनिंग स्ट्रीट में तत्कालीन पीएम बोरिस जॉनसन के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लेने के दौरान कोरोना नियमों के उल्लंघन में उन पर जुर्माना लगाया गया था। फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस का मतलब जुर्मान होता है। इसे 28 दिनों के अंदर भरना होता है, या फिर कोर्ट में इसके खिलाफ चुनौती देनी होती है। अगर कोई इस मामले में कोर्ट जाता है तो पुलिस जुर्माने की समीक्षा करती है और देखती है कि क्या फाइन को वापस लेना चाहिए या कोर्ट में लड़ना चाहिए।
इमरान क्यों हो रहे खुश
भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर जुर्माना लगा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे लेकर ट्वीट किया है। इमरान ने कहा, 'यह कानून का शासन है, जहां कोई भी इससे ऊपर नहीं है। यही बात समृद्ध और गरीब देशों को अलग करती है। कोई NRO नहीं, न ही किसी शक्तिशाली व्यक्ति पर ट्वीट करने से हिरासत और न ही कमजोर न्याय प्राणाली। न्याय रियासत ए मदीना का आधार है।'
