मॉस्को पर यूक्रेन ने किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 34 ड्रोन के जरिए 'पुतिन के किले' में तबाही, तीन हवाई अड्डे बंद
Updated on
10-11-2024 06:43 PM
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच यूक्रेन ने मॉस्को पर युद्ध की शुरुआत के बाद सबसे बड़ा हमला करने की बात कही है। यूक्रेन ने रविवार को कम से कम 34 ड्रोन के जरिए मॉस्को पर हमला किया। 2022 में युद्ध की शुरुआत के बाद रूसी राजधानी पर यह सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है। इस कारण रूस को तीन प्रमुख हवाई अड्डों से उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई सुरक्षा ने रविवार को तीन घंटे में पश्चिमी रूस के अन्य क्षेत्रों में 36 ड्रोन को नष्ट कर दिया।
मॉस्को और इसके आसपास के इलाके में कम से कम 2.1 करोड़ लोगों की आबादी रहती है। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने भी जवाबी हमले में रातों-रात 145 ड्रोन लॉन्च किए। कीव का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस ने 62 ड्रोन को मार गिराया। कुछ अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के शुरुआती दिनों के बाद से रूसी सेना सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के बाद ढाई साल पुराना युद्ध अपने अंतिम चरण में है।
केमिकल प्लांट पर हमला
इसके अलावा यूक्रेन ने शुक्रवार से शनिवार की रात पश्चिमी शहर तुला में एक रूसी केमिकल प्लांट पर ड्रोन हमला किया। रूसी अधिकारियों ने हमले की बात नहीं स्वीकार की है। सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन (SBU) की रिपोर्ट के मुताबिक अलेक्सिंस्की केमिकल प्लांट पर कम से कम 13 यूक्रेनी ड्रोन ने हमला किया था। इसके परिणामस्वरूप हमले के बाद विस्फोट हुआ और धुएं के बादल छा गए। स्टाफ को बाहर निकाला गया।
बारूद बनाने वाले प्लांट पर हमला
SBU ने कहा कि मुख्य टार्गेट बारूद उत्पादन वाला प्लांट था। एसिड रिलीज होने के कारण नारंगी रंग का धुआं उठ रहा था। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने अलेक्सिंस्काया थर्मल पावर प्लांट के नुकसान की पुष्टि की है। 110 केवी बिजली ट्रांसमिशन लाइन के क्षतिग्रस्त होने की भी बात सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्लांट अटैक का वीडियो आया है। एसबीयू सुरक्षा सेवा और स्पेशल ऑपरेशन फोर्स की ओर से हमले को दिखाया गया है। मॉस्को से यह लगभग 200 किमी दक्षिण में स्थित है।
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…