रूसी सैनिकों पर और घातक हमला करेगा यूक्रेन

Updated on 16-09-2022 05:58 PM

रूस के साथ जारी युद्ध में अचानक यूक्रेन के तेवर बदल गए हैं। उसने खारकीव सहित कई शहरों से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया है। इस बीच अमेरिका में जो बाइडन की सरकार ने यूक्रेन को इस सप्ताह सैन्य सहायता के रूप में लगभग 60 करोड़ डॉलर भेजने की घोषणा की है। रूस के खिलाफ यूक्रेन के जवाबी हमले को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका और अधिक हथियार भेजने वाला है। आपको बता दें कि जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेन ने देश के बड़े हिस्सों को पुन: अपने कब्जे में ले लिया है और रूसी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया है।

आपको बता दें कि यह 21वीं बार होगा जब अमेरिका के रक्षा विभाग ने यूक्रेन की मदद के लिए अपने हथियारों का भंडार खोल दिया है। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि पैकेज में उसी प्रकार के गोला-बारूद और उपकरण शामिल होंगे, जिन्होंने यूक्रेनी बलों को पूर्व और दक्षिण के कुछ हिस्सों में रूसी सेना को पीछे खदेड़ने में मदद की है।

सबसे हालिया वित्तीय मदद में 2.2 अरब डॉलर का दीर्घकालिक सैन्य वित्तपोषण शामिल था, जिसकी घोषणा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पिछले सप्ताह यूक्रेन की यात्रा के दौरान की थी और उसी दिन यूरोप में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने 67.5 करोड़ डॉलर के हथियार पैकेज की घोषणा की थी। अमेरिका ने कहा कि ब्लिंकन ने कीव में 2.2 अरब डॉलर की घोषणा यूक्रेन और उसके 18 पड़ोसियों के लिए की है, जिनमें नाटो के सदस्य और क्षेत्रीय सुरक्षा साझेदार शामिल हैं, जहां भविष्य में रूसी आक्रमण का जोखिम हैं।

पांच महीने से अधिक समय पहले कीव के पास के क्षेत्रों से रूसी सैनिकों के हटने के बाद से पूर्वोत्तर यूक्रेन में रूस की हालिया हार उसकी सबसे बड़ी सैन्य हार थी। जो बाइडन के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिका यूक्रेन को अब तक 15.9 अरब डॉलर की सहायता दे चुका है।

रूस के पास अब भी पर्याप्त सैनिक और संसाधन उपलब्ध रहने के मद्देनजर जवाबी हमले पर नजर रख रहे अमेरिकी अधिकारियों ने समय से पहले जीत की घोषणा नहीं करने की हिदायत दी है। अधिकारी इस बात को लेकर भी सतर्क हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रुख को मोड़ने के लिए क्या कर सकते हैं।

लेकिन अमेरिकी नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि अमेरिका और सहयोगियों द्वारा प्रदान किए गए सटीक हथियार और रॉकेट सिस्टम - जिसमें हाई-मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम, या हिमार्स और हाई-स्पीड एंटी-रेडिएशन मिसाइल, या हार्म शामिल हैं - मामले में नाटकीय बदलाव लाने में महत्वपूर्ण रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.