यूकेन के दोस्‍त पोलैंड ने बेलारूस की सीमा पर भेजी सेना, लुकाशेंको के पास पहुंचे रूसी परमाणु बम, भड़का तनाव

Updated on 02-08-2023 02:29 PM
वॉर्सा: रूस के खिलाफ यूक्रेन की खुलकर मदद कर रहे नाटो सदस्‍य देश पोलैंड की सेना ने देश की पूर्वी सीमा पर अपने सैनिकों को भेजा है। यह सीमा बेलारूस से सटी हुई है जो रूस का करीबी सहयोगी देश है। पोलैंड का कहना है कि बेलारूस के दो हेलिकॉप्‍टरों ने उसकी हवाई सीमा का उल्‍लंघन किया है। इस घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। रूस ने हाल ही में बेलारूस को परमाणु बम दिया है और तानाशाह लुकाशेंको ने कई बार वैगनर व‍िद्रोहियों का नाम लेकर चेतावनी भी दी है।

इस बीच बेलारूस की सेना ने इस तरह के हवाई अतिक्रमण की घटना का खंडन किया है और आरोप लगाया कि पोलैंड अपनी सेना को तैनात करने के कारणों को सही ठहराने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है। इससे पहले बेलारूस के तानाशाह ने पोलैंड पर तंज कसा था और कहा था कि रूस के वैगनर लड़ाके पोलैंड की सीमा के पास मौजूद हैं। इसके बाद पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह अतिरिक्‍त सैनिक और संसाधन भेज रहा है जिसमें लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर शामिल हैं।

रूस ने बेलारूस भेजे परमाणु बम


पोलैंड ने यह भी कहा कि उसने नाटो को भी इस सीमा उल्‍लंघन के बारे में बता दिया है। साथ बेलारूस के राजदूत को तलब करके स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है। पोलैंड की सेना ने शुरू में किसी सीमा उल्‍लंघन का खंडन किया था लेकिन बाद में व‍िचार विमर्श के बाद माना कि यह घुसपैठ बहुत कम ऊंचाई से हुई थी, इस वजह से उसे रेडॉर के जरिए पकड़ा नहीं जा सका। इस मामले पर बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर लिखा कि पोलैंड ने घटना के बारे में अपनी राय को संभवत: अपने विदेशी स्‍वामियों के साथ सलाह के बाद बदल दिया।

बेलारूस की सीमा के पास रह रहे पोलैंड के लोगों ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। यूक्रेन युद्ध के बीच बेलारूस ने रूस को अपनी जमीन का इस्‍तेमाल यूक्रेन पर हमले के लिए करने दिया है। हालांकि तानाशाह लुकाशेंको ने अपने सैनिक यूक्रेन की जंग में नहीं उतारे हैं। पोलैंड और बेलारूस के बीच दुश्‍मनी का लंबा इतिहास रहा है। पिछले सप्‍ताह ही रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने धमकी दी थी कि अगर कोई भी हमला बेलारूस पर होता है तो इसे रूस पर हमला माना जाएगा। यही नहीं रूस ने अपने रणनीतिक परमाणु बम को बेलारूस भेजा है। लुकाशेंको ने ऐलान किया है कि उन्‍हें कई परमाणु बम मिल भी गए हैं। साल 1991 के बाद ऐसा पहली बार है जब रूस ने किसी विदेशी जमीन पर रणनीतिक परमाणु बम भेजे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.