ज्वालामुखी की राख में छिपा है खजाना, एक मेटल ऐसी जिसकी कीमत सोने से दोगुनी

Updated on 25-11-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: इथियोपिया के ज्वालामुखी हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) की राख भारत तक आ गई है। यह ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद रविवार को अचानक फट गया था। इसकी राख लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान के बाद इथियोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई है। ज्वालामुखी का गुबार देश के कई राज्यों के आसमान पर फैल गया है। इसे देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। ज्वालामुखी की राख जहां सेहत के लिए हानिकारक होती है तो वहीं इसमें 'खजाना' छिपा होता है।

दरअसल, ज्वालामुखी की राख में कई महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। वहीं इसमें एक धातु तो ऐसी है जिसकी कीमत सोने से दोगुनी है और धरती पर बहुत कम पाई जाती है। इसका नाम रोडियम (Rhodium) है। ज्वालामुखी की राख में सोने और चांदी के साथ एल्यूमीनियम, आयरन, कॉपर, जिंक, निकिल आदि मेटल भी होती हैं। हालांकि ज्वालामुखी की राख में यह कोई भी मेटल मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती। लेकिन राख को प्रोसेस किया जाए तो इन मेटल का अलग किया जा सकता है।

ये मेटल छिपी हैं राख में

ज्वालामुखी की राख मुख्य रूप से सिलिकेट खनिजों से बनी होती है। इसमें कई तरह की मेटल पाई जाती है। इनमें आयरन (Fe), मैग्नीशियम (Mg), पोटेशियम (K), लेड (Pb), कैडमियम (Cd), आर्सेनिक (As), कॉपर (Cu) आदि प्रमुख हैं। इनके अलावा इसमें सोने और चांदी की भी कुछ मात्रा मौजूद होती है। हालांकि राख में कौन सी धातु कितनी मात्रा में होगी, यह ज्वालामुखी की मैग्मा केमिस्ट्री और विस्फोट के प्रकार पर निर्भर करता है।

यह है महंगी धातु

ज्वालामुखी की राख में दुनिया की सबसे महंगी धातुओं में शामिल रोडियम भी पाई जाती है। हालांकि यह राख में विभिन्न मेटल के साथ मिली होती है जिसे अलग करना यानी प्रोसेस करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इसका इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने और ज्वेलरी को चमकाने में भी किया जाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल कार आदि जगह पर हवा को साफ करने में भी होता है। रोडियम की कीमत सोने से करीब दोगुनी है। अभी 10 ग्राम रोडियम की कीमत करीब 2.32 लाख रुपये है। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.