अनाधिकृत वेंडरों ने रेलवे सीआई को पीटा, केस दर्ज

Updated on 11-09-2023 03:26 PM

दुर्ग। ट्रेनों में घूम-घूमकर अवैध रूप से व्यापार करने वाले कुछ अनाधिकृत वेंडरों ने मिलकर रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर (सीआइ) से मारपीट की है।

सीआइ ने दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर कुछ अनाधिकृत वेंडरों को देखकर उनसे पूछताछ की तो आरोपितों ने घेरकर उनकी ही पिटाई कर दी। सीआइ ने जीआरपी में इसकी शिकायत की।

जिसके आधार पर जीआरपी ने तीन नामजद आरोपितों सहित कई अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज, मारपीट, रास्ता रोकने, शासकीय सेवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है।

पुलिस ने बताया कि पंचशील चरोदा निवासी एल विद्यासागर रेलवे में सीआइ हैं। वे शनिवार को रायपुर से अंतागढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन में अनाधिकृत वेंडरों की जांच करते हुए भिलाई से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर कुछ अनाधिकृत वेंडर यात्रियों को खाने पीने की चीज बेच रहे थे।

उन्हें देखकर सीआइ एल विद्यासागर ने उनका अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू किया ताकि, उसके आधार पर उनकी पहचान हो सके। उनमें से एक वेंडर ने सीआइ वीडियो बनाता देख लिया और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस पर सीआइ ने आरोपितों से उनका आई कार्ड मांगा तो आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया।

एक वेंडर ने सीआइ का मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान आरपीएफ जवान हरे राम कुमार वहां पहुंचा। सीआइ ने आरपीएफ जवान से कहा कि सभी वेंडरों को जीआरपी चौकी ले जाए। इस पर आरोपितों ने सीआइ एल विद्यासागर को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

वहां उपस्थित आरपीएफ जवान ने बीच बचाव किया तो सभी आरोपित मौके से भाग गए। आरोपितों में से तीन आरोपित राजन सोनकर, विशाल सोनकर और सूरज सोनकर की नामजद पहचान की गई है। बाकि आरोपितों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। घटना की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.