मामा NIA की गिरफ्त में तो भांजा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, लेकिन लाख तलाश के बाद भी गायब हैं वो 'दोनों'

Updated on 28-10-2023 02:10 PM
दरभंगा: मामा को NIA ने दबोचा तो अब भांजा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के शिकंजे में है। मामला खाड़ी देश के नाम पर वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करने का है। ठगी करने वाले मास्टरमाइंड इमामुल हक अंसारी उर्फ इमाम के घर पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। शुक्रवार को दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा में उसके घर के उसके सभी कमरों की तलाशी ली गई। इसके बाद टीम ने शिवधारा चौक पर ही उसके मार्केट में चलने वाले साइबर कैफे पर धावा बोला। यहां से एक लैपटॉप समेत कई सामान बरामद किए गए। टीम में आए अधिकारियों ने इमाम के घर के सदस्यों से भी पूछताछ की है। इस छापेमारी के दौरान आसपास के लोगों में चुप्पी पसर गई। आपको बता दें कि इमामुल हक कुख्यात आतंकी दानिश अंसारी का भांजा है। दानिश को NIA की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


आतंकी के भांजे का वीजा कनेक्शन

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम इमामुल हक उर्फ इमाम को साथ लेकर पहुंची थी। छापामारी के बाद पूरी टीम इमाम को लेकर वापस लौट गई। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान टीम ने दो और लोगों को भी ढूंढा। लेकिन वो अपने-अपने ठिकानों में से गायब पाए गए। ऐसी स्थिति में अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम फिर से छापेमारी कर सकती है। दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इमामुल हक के आतंकी गतिविधि में शामिल होने का संदेह है। इसे देखते हुए क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को भी खत लिखकर सारी जानकारी दे दी है।

2013 में गिरफ्तार हुआ था दानिश अंसारी

चकजोहरा मुहल्ले से 21 जनवरी 2013 को NIA ने आतंकी दानिश अंसारी को दबोचा था। इमाममुल उसी दानिश का भांजा है। इमामुल इतना अहम इसलिए है क्योंकि उसके मामा दानिश पर जर्मन बेकरी कांड, चिन्नास्वामी स्टेडियम ब्लास्ट, जामा मस्जिद फायरिंग और 2011 में मुम्बई ब्लास्ट तक का आरोप है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर न करते हुए बिहार का रुख कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.