'अंकल लाइए मैं मदद कर दूँ...' और ट्रांसपोर्टर के खाते से साफ हो गए 1 लाख रुपये; ATM कार्ड बदलकर हुई बड़ी ठगी

Updated on 28-03-2026 11:20 AM
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में शातिर जालसाजों ने एक बार फिर मदद का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भरतनगर निवासी 47 वर्षीय ट्रांसपोर्टर निशांत वाजपेई के साथ हुई इस धोखाधड़ी ने एटीएम बूथों पर सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। जालसाजों ने बड़ी ही सफाई से एटीएम कार्ड बदलकर निशांत के खाते से करीब 1 लाख 388 रुपये पार कर दिए। घटना बीते 22 मार्च की है।

मदद के बहाने जालसाजों ने बदला कार्ड और देख लिया पिन

शाहपुरा थाने के एसआइ राजेंद्र सिंह केन ने बताया कि निशांत वाजपेई को नकदी की आवश्यकता थी, जिसके लिए वे श्वेता कॉम्प्लेक्स स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पहुंचे थे। ट्रांजेक्शन के दौरान जब मशीन से रुपये नहीं निकले, तो वहां पहले से ही घात लगाकर खड़े दो युवकों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

बगल में खड़े एक युवक ने बड़े ही विश्वास के साथ कहा, "अंकल, यह नई मशीन है, शायद आप इसे सही से ऑपरेट नहीं कर पा रहे हैं।" मदद के नाम पर युवक ने निशांत का कार्ड लिया और चालाकी से उसे एक बंद पड़े फर्जी कार्ड से बदल दिया। इसके बाद शातिर आरोपितों ने पिन नंबर भी देख लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए।

पैसे कटने के मैसेज देख उड़े होश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कुछ ही देर बाद जब निशांत के मोबाइल पर एक के बाद एक पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हुए, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि जालसाजों की शिनाख्त की जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.