अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन यश धुल की हार्ट सर्जरी हुई:दिल्ली प्रीमियर लीग से की वापसी

Updated on 29-08-2024 05:24 PM

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में अंडर-19 का वर्ल्ड कप जिताने वाले यश धुल की हार्ट सर्जरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश के दिल में छेद था। हालांकि अब यश की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है और वह दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

यश के कोच राजेश नागर ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि "नेशनल क्रिकेट अकेडमी में स्कैन के दौरान पता चला था कि यश के दिल में छोटा सा छेद है। जिस वजह से उन्हें सर्जरी करनी पड़ी। यह कोई बड़ी सर्जरी नहीं थी। उन्हें ठीक होने में करीब 10 से 15 दिन लगे। फिलहाल वह अपने खेल और फिटनेस के मामले में 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। मैं कहूंगा कि वह 80 फीसद फिट हैं, लेकिन काफी अच्छे हैं।"

अब यश धुल को खेलने के लिए NCA से फिटनेस का सर्टिफिकेट मिल चुका है। यश धुल ने दिल्ली प्रीमियर लीग में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद कहा, ''कुछ चीजें पहले हुईं हैं। मैं रिकवर करके आया हूं। थोड़ा टाइम लग रहा है लेकिन मैं पॉजिटिव हूं और अपने गेम के लिए 100 प्रतिशत दूंगा।"

यश का डोमेस्टिक करियर
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले यश धुल ने अब तक 23 फर्स्ट क्लास मैच, 19 लिस्ट ए और 19 टी20 मैच खेल लिए हैं। फर्स्ट क्लास की 40 पारियों में उन्होंने 44.72 की औसत से 1610 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 5 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 200* रनों का रहा। इसके अलावा लिस्ट ए की 16 पारियों में उन्होंने 49.00 की औसत से 588 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे। बाकी टी20 की 18 पारियों में यश ने 45.23 की औसत और 127.27 के स्ट्राइक रेट से 588 रन स्कोर कर लिए हैं।

यश धुल की कप्तानी में जीता था अंडर-19 वर्ल्ड कप
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया था। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, इंग्लिश टीम 189 रन बनाकर ढेर हो गई थी, क्योंकि पेसर राज बावा ने 5 और रवि कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, यश की कप्तानी वाली टीम ने 190 रन का लक्ष्य 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह भारत को 4 विकेट से जीत मिली। भारत इस टूर्नामेंट में एकमात्र अजय टीम रही, जिसने अपने 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं, पांच मैच इंग्लैंड ने जीते, जबकि छठवें(फाइनल) मैच में टीम को हार मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.