प्रदेश में आरडीएसएस अंतर्गत 6 हजार करोड़ के बिजली संबंधी कार्य होंगे

Updated on 24-02-2023 05:38 PM

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे और केएफडब्ल्यू जर्मनी के दल के साथ इंदौर के पोलो ग्राउंड स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय सभागार में गुरुवार देर शाम बैठक हुई। श्री दुबे ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले आरडीएसएस के तहत राज्य में 6 हजार करोड़ के बिजली संबंधी कार्य होंगे। पहले चरण के कार्यों का शुभारंभ हो रहा है। इससे बिजली वितरण और अच्छा होने के साथ ही मौजूदा लॉस घटाने में मदद मिलेगी। श्री दुबे ने जर्मनी के दल को फीडर सेपरेशन कार्य में गंभीरता से सहयोग करने को कहा।

प्रमुख सचिव श्री दुबे ने बताया कि कुछ जिलों में मिक्स फीडर हैं. इनसे कृषि के फीडरों को अलग करना जरूरी है। इसके लिए नई लाइनें स्थापित करना होगी। जर्मनी के दल में प्रमुख रूप से सुश्री हिली हेनेब, श्री साकेत घोष, श्री हेमंत भटनागर शामिल थे। दल ने ऊर्जा विभाग को स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न परियोजनाओं में संपूर्ण सहयोग देने की बात कही। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर भी मौजूद थे। यह दल शुक्रवार को भोपाल बिजली वितरण कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.