सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्तदान शिविर, नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर स्वच्छता शपथ ली गई

Updated on 18-09-2025 01:00 PM

महासमुंद। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन हितगा्रहियों का नेत्र परीक्षण एवं श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर अनेक हितग्राहियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सहित नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, पूर्व अध्यक्ष श्री पवन पटेल, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, डॉ. स्मृति देवांगन, सीएमएचओ डॉ. आई. नागेश्वर राव, मेडिकल अधीक्षक डॉ. बसंत महेश्वरी मौजूद थे।

महतारी वंदन हितग्राहियों का नेत्र परीक्षण किया गया  : 

इस अवसर पर महतारी वंदन हितग्राहियों का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा में वृहद नेत्र परीक्षण किया गया। जहां लगभग 150 महिला हितग्राहियों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह तथा दवाई और चश्मा निःशुल्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री महेन्द्र सिक्का, विधायक प्रतिनिधि जरीना हफीज कुरैशी, पार्षदगण श्री पप्पू ठाकुर, श्री माखन पटेल, श्री राहुल आवड़े, श्री पीयूष साहू, श्रीमती मीना वर्मा एवं महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं हितग्राही बड़ी संख्या में मौजूद थे।

स्वच्छता ही सेवा शपथ  : 

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए स्वच्छता ही सेवा शपथ लिया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.