सूर्या की कप्तानी भारत के ये 11 सूरमा लंका में लगाएंगे आग, देखें कैसी होगी प्लेइंग XI

Updated on 26-07-2024 01:33 PM
पल्लीकल: भारत-श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज पल्लीकल में शनिवार से हो रहा है। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने जा रही है। ऐसे में इस बात की खूब जिज्ञासा है कि सूर्या अपनी कप्तानी के पहले टी20 मुकाबले में किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे। टीम में कई नए खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में टीम का संयोजन करना सूर्यकुमार यादव के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। आइए समझते हैं कैसी होगी पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन।श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार बैटिंग में विकल्प को चुनने में परेशान नहीं होंगे। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल निश्चित रूप से पारी का आगाज करेंगे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं । चौथे नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी में जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, सूर्या के सामने रियान पराग और रिंकू सिंह के चुनाव में मुश्किल हो सकती है। रिंकू सिंह लगातार टी20 क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं। वहीं रियान पराग जिम्बाब्वे दौरे पर मौके को नहीं भुना पाए थे। रियान के साथ एक फेवर यह है कि वह बॉलिंग भी करते हैं। वहीं फील्डिंग में रियान और रिंकू दोनों बराबर है।संजू सैमसन को एक बार फिर से इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं मध्यक्रम की बात करें तो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का खेलना तय है। वहीं शिवम दुबे को लेकर सोच विचार जरूर किया जाएगा। रविंद्र जडेजा के नहीं होने से अब अक्सर पटेल स्पिन ऑलराउंडर के तौर दिखेंगे। इसके अलावा स्पिनर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में तीन तेज गेंदबाजों को मौका मिला है। अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद। इसमें से अर्शदीप और सिराज का लगभग खेलना तय है जबकि खलील को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं हार्दिक और शिवम दुबे के साथ दो अतिरिक्त तेज गेंदबाजी का विकल्प भी टीम इंडिया के पास है।
कैसा है भारत और श्रीलंका के बीच टी20 में रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में भारत और श्रीलंका की टीम 29 बार एक दूसरे से टकराई है। इसमें से 19 मौकों पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की। वहीं श्रीलंका की बात करें तो वह सिर्फ 9 मुकाबलों में ही बाजी मार पाई है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा रहा जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.