कलेक्टर के निर्देशन में 17 वाहनों पर 3 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Updated on 21-12-2024 12:37 PM

रायगढ़ । कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों के द्वारा नियमों के पालन की जांच हेतु संयुक्त जांच दल गठित की गई है जिनके माध्यम से लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गत दिवस संयुक्त दल द्वारा जांच करने पर विभिन्न उद्योगों के 17 वाहनों पर परिवहन नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए 3 लाख रूपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। इसी तरह परिवहन विभाग द्वारा जांच के दौरान बिना तारपोलिन के परिवहन, ओव्हर लोडिंग एवं ट्राली से ऊंचाई तक परिवहन किए जाने पर विभिन्न वाहनों पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संयुक्त जांच अभियान में परिवहन विभाग, खनिज विभाग, पर्यावरण संरक्षण मंडल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल थे।

क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकुर साहू ने बताया कि कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों का उपयुक्त प्रकार से कव्हर्ड किये जाने बाबत् स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर पालन की जांच करने हेतु गठित जिला स्तरीय जांच कमेटी द्वारा 19 दिसम्बर 2024 को रायगढ़ से घरघोड़ा के मध्य वाहनों की सघन जांच की गई।

पर्यावरण विभाग रायगढ़ द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन द्वारा परिवहन करने ट्रॉली में 05 से.मी.फ्री बोर्ड स्पेस नहीं होने, संबंधित नोडल का नाम वाहन पर नहीं होने एवं समुचित रूप से तारपोलिन से ढके बिना, कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने पर उद्योग मेसर्स स्केनिया स्टील एण्ड पॉवर्स लिमिटेड, ग्राम-पूंजीपथरा, मेसर्स एनआर स्टील एण्ड फेरो प्राईवेट लिमिटेड पूंजीपथरा, मेसर्स सिंघल इन्टरप्राईजेस ग्राम-तराईमाल, मेसर्स श्याम इस्पात (इंडिया) प्राईवेट लिमिटेड ग्राम-तराईमाल रायगढ़ के 9 वाहनों पर 2 लाख 60 हजार रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। साथ ही इस सप्ताह गिट्टी परिवहन करने वाले वाहनों द्वारा एसओपी का पालन नहीं किये जाने पर 6 उद्योगों के 8 वाहनों पर 40 हजार रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। परिवहन विभाग द्वारा बिना तारपोलीन परिवहन पर 10 हजार, ओवर लोडिंग पर 30 हजार एवं ट्राली से ऊंचाई तक परिवहन किये जाने पर 40 हजार रूपये इस तरह विभिन्न वाहनों पर कुल 80 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.