माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत 81 सदस्यीय दल को जेसलमेर रवाना

Updated on 30-07-2024 12:46 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने तात्या टोपे खेल स्टेडियम से माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत आगर-मालवा, अनूपपुर, बड़वानी और अलीराजपुर जिले के 73 युवाओं और 8 सपोर्ट स्टॉफल सहित कुल 81 सदस्यीय दल को जेसलमेर (राजस्थान) अंतर्राष्ट्रीय सीमा के लिए रवाना किया।

खेल मंत्री श्री सारंग ने युवा को किया प्रोत्साहित

मंत्री श्री सारंग ने ओजस्वी उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुये माँ तुझे प्रणाम योजना के महत्व को बताया। उन्होंने बताया विभाग ने यह योजना युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए प्रारंभ की है। उन्होंने युवाओं का आहवान् करते हुये कहा कि भारत ने अनेकों बलिदानों के बाद यह अजादी पाई है। उन्होंने देश के बलिदानियों का उदाहरण देते हुये बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चन्द्रशेखर आजाद अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुये देश को आजादी दिलायी है। हमें देश के लिए जीना सीखना है, जरूरत पड़ने पर सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना है। उनहोंने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद और आधुनिक युग के युवाओं के प्रेरणा स्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी युवाओं को उदाहरण दिया और युवाओं को प्रोत्साहित किया और अनुभव यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी।

दल प्रभारी को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज

मंत्री श्री सारंग ने दल प्रभारी श्री रूप सिंह कलेश को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। राष्ट्रीय ध्वज जेसलमेर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सेना के अधिकारियों को सौंपा जायेगा। दल भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस से जेसलमेर के लिए रवाना हुआ। संचालक खेल श्री रविकुमार गुप्ता ने मंत्री जी को जेसलमेर जा रहे दल के संबंध में अवगत कराया।

इस अवसर पर खेल संचालक डॉ. रविकुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव, सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।\


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.