पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य, मिलेगी डबल सब्सिडी

Updated on 12-01-2026 12:01 PM

अंबिकापुर।  शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि लोग स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अंबिकापुर नगर के भिट्ठी कला निवासी  राम नारायण गुप्ता हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कर एक माह के भीतर ही अपने बिजली बिल को शून्य कर दिया है।

 गुप्ता ने बताया कि उनके घर में बिजली की खपत अधिक होने के कारण प्रत्येक माह बिजली बिल भी काफी अधिक आता था। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस योजन का लाभ लेने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी, जिससे सोलर रूफटॉप पैनल लगाना सरल और किफायती हो गया है।उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाए हुए अभी एक ही महीना हुआ है और इस अवधि में उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य आ गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन्हें केवल बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बना रही है।

 गुप्ता ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विद्युत विभाग के साथ एक एग्रीमेंट किया जाता है। इसके अंतर्गत सौर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली पहले घर की खपत में उपयोग होती है और खपत के बाद जो अतिरिक्त बिजली बचती है, वह ग्रिड के माध्यम से विद्युत विभाग को वापस चली जाती है। इस अतिरिक्त बिजली का भुगतान विभाग द्वारा संबंधित उपभोक्ता को वित्तीय वर्ष के अंत में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है, क्योंकि इससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम हो रही है। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से आम नागरिकों को योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।  राम नारायण गुप्ता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को उपयोगी एवं जनहितकारी बताते हुए इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया तथा अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ लेकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.