प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दशोदा को सिर्फ एक घर नहीं, खुशियों का जहान मिला

Updated on 09-10-2025 11:24 AM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ एक योजना नहीं ख्वाबों, विचारों और अरमानों को शिद्दत से हकीकत में तब्दील करने की जिजीविषा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के घर की सुरक्षा से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सिर्फ एक घर नहीं, खुशियों का जहान मिला है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई की श्रीमती दशोदा यादव ने बताया कि उनके लिए पक्का घर एक वरदान के समान है। पहले वे अपने कच्चे घर में निवास कर रहे थे, जहां पानी बरसात के दिनों में बहुत तकलीफ होती थी। बंदर के कारण हर वर्ष छप्पर का मरम्मत कराना पड़ता था, जिसमें बहुत खर्च होता था। घर के आय के सीमित साधन होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बेटा एवं बहू मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 40 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई तथा पक्का आवास बन जाने से अब बरसात में भी चैन की नींद सो रहे हैं।

श्रीमती दशोदा यादव ने बताया कि आवास बनने के साथ ही सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी घर तक आ रहा है, जिससे बहुत सुविधा मिली है। पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, अब कोई चिंता नहीं है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 90 दिनों का रोजगार मिला तथा वृद्धाश्रम पेंशन योजना व महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। वहीं सरकार की खाद्यान्न सुरक्षा योजना अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान से 35 किलो चावल भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि घर बनने के बाद शौचालय निर्माण के लिए शासन द्वारा सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने के साथ ही बहुत सारी सुविधाएं भी मिली है, जिससे जीवन आसान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने पर धन्यवाद दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.