सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के कॉलेजों और चालकों को किया गया जागरूक

Updated on 16-01-2026 12:18 PM

दुर्ग । परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 01 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा जिले के विभिन्न कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आम जनता एवं विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस भी बनाए जा रहे हैं। अब तक शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी, नवीन कॉलेज, खुर्सीपार, शासकीय आईटीआई पुलगांव, शासकीय महाविद्यालय पाटन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके अतिरिक्त दुर्ग बस स्टैंड में जिले के ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों को भी यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान आम जनता एवं छात्र-छात्राओं से हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति से वाहन चलाने, आपातकालीन सेवा वाहनों को रास्ता देने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने नागरिकों से जिम्मेदार एवं नेक नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  एस. एल. लकड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न किया जा रहा है। कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक  सनत कुमार जांगड़े, श्रीमती अरूणा साहू,  सुभाष बंजारे (सांख्यिकी अधिकारी),  सनत बंजारे (लेखा अधिकारी),  लोकेश पाटिल,  हितेश राव,  सत्येन्द्र सोनी एवं  कमलेश चंदेल की सक्रिय सहभागिता रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.