स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से जिले के अनेक ब्लैक स्पाॅट को बनाया गया स्वच्छ एवं सुंदर

Updated on 04-10-2024 12:20 PM

बालोद । स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से गंदगी के जमावड़ा वाले ब्लैक स्पाॅटो का समुचित साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुदर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक लगातार चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में निरंतर जारी स्वच्छता अभियान के दौरान जिले के अनेक ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उन्हंे पूरी तरह से स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर इन स्थानों का कायाकल्प किया गया है। इस दौरान जिले के सभी नगरीय निकायों में कचरे के जमाव वाले स्थानों तथा साफ-सफाई के अभाव वाले ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उनकी समुचित साफ-सफाई की गई है। इसके साथ ही उक्त स्थानों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आकर्षक वाॅल पेंटिंग किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज से कुछ दिन पूर्व तक कचरों के जमाव रहने वाले यह स्थान वर्तमान में बहुत ही स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक लग रहे हैं। समाज एवं जीवन में स्वच्छता के महत्व को इस बात से ही समझा जा सकता है कि कुछ समय पहले तक कचरों के जमाव के कारण लोग इन स्थानों पर जाने के लिए भी कतराते थे। लेकिन आज सभी की सहभागिता से इन स्थानों की नियमित साफ-सफाई से इनका स्वरूप पूरी तरह से परिवर्तन हो गया है। इन स्थानों की समुचित साफ-सफाई से इसके स्वरूप में अमूलचूल परिवर्तन हो गया है।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने समाज के सभी वर्गों के सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप जिले के कचरे के जमाव वाले ब्लैक स्पाॅटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के कार्य में सफलता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने स्वच्छता अभियान के कार्य में लगे सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हम सभी के द्वारा किए गए छोटा सा योगदान भी समाज में बड़ा बदलाव एवं परिवर्तन का आधार बन सकता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद में वार्ड क्रमांक 02 दशहरा तालाब के किनारे तथा वार्ड क्रमांक 07 काशीबन तालाब के समीप साफ-सफाई कर उसे बेहतर ढंग से संवारा गया है। इसी प्रकार जिले के नगर पालिका परिषद दल्लीराहजरा में गांधी चैक, जैन भवन के पास, नगर पंचायत डौण्डी राम मंदिर के पीछे, नगर पंचायत गुरूर में वार्ड क्रमांक 03, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में वार्ड क्रमांक 14, नगर पंचायत चिखलाकसा में इंदिरा काॅलोनी, नगर पंचायत अर्जुंदा में बस स्टैण्ड के पीछे और नगर पंचायत गुण्डरदेही में चैनगंज के ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर साफ-सफाई की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप यह स्थान बहुत ही स्वच्छ एवं सुंदर नजर आ रहा है और सफाई के पूर्व एवं सफाई के पश्चात् इन स्थानों की स्वरूप में बहुत अंतर दिखाई दे रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.