प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझें : कलेक्टर

Updated on 06-02-2025 12:23 PM

गरियाबंद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान कार्य को निर्बाध रूप से संपादित करने के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को वीर सुरेन्द्र साय शासकीय महाविद्यालय में लगे अधिकारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझें, ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आए तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा ही किया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यदि पहली बार मतदान करवाने की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे अधिकारी प्रशिक्षण में दी जा रही सभी नियमों का बेहतर तरीके से जानकारी रखे, ताकि किसी भी प्रकार की गलती होने की संभावना न होने पाए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने सभी पीठासीन और मतदान अधिकारियों को कहा कि निर्वाचन कार्य मे मतदान करवाने के साथ-साथ अपने मताधिकार का उपयोग भी करना जरूरी है, इसलिए सभी का अलग - अलग विकासखंड में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन काफी संवेदनशील होता है। पंचायत निर्वाचन में एक ही दिन मतदान के उपरांत मतगणना का कार्य कराया जाता है। पीठासीन अधिकारी को उपलब्ध कराई गई पुस्तिका को अक्षरशः ध्यान से पढ़े। निर्वाचन कार्य में पीठासीन अधिकारी की भमिका महत्वपूर्ण होती है। पंचायत निर्वाचन मत पेटी के माध्यम से होगा। मतदान अधिकारी सामग्री लेते समय सामग्रियों का भलिभांति अवलोकन कर ले। ताकि कोई भी सामग्री छूट न जाये। निर्वाचन कार्य को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कराये। जिन लोगो की ड्यूटी लगाई गई है वे निर्वाचन कार्य के लिए समय पूर्व पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, एडीएम प्रकाश राजपूत, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.